सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Technology Transforming the World of Treatment: Healthcare Webinar on ‘Better Care, Better Life’ on February 2

टेक्नोलॉजी से बदल रही है इलाज की दुनिया: 'बेहतर इलाज, बेहतर जिंदगी' पर हेल्थकेयर वेबिनार 26 फरवरी को

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

डिजिटल हेल्थ से स्मार्ट हॉस्पिटल तक, जुड़िये अमर उजाला के विशेष वेबिनार से और पाइये देश के शीर्ष हेल्थ टेक विशेषज्ञों को सुनने का मौका। नीचे दिए गए लिंक पर जाकर  रजिस्ट्रेशन करें। 
 

Technology Transforming the World of Treatment: Healthcare Webinar on ‘Better Care, Better Life’ on February 2
हेल्थकेयर वेबिनार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

देश में टीबी, श्वास संबंधी बीमारियां, डेंगू, मलेरिया, पानी जनित बीमारियां, मेंटल डिसऑर्डर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर आदि रोगों से करोड़ों लोग ग्रसित हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों से अप्वाइंटमेंट लेने के लिए लंबी कतारें लगती हैं। रिपोर्ट्स का कई दिन इंतजार करना पड़ता है। या इलाज से जुड़ी जानकारी बहुत सीमित है। ऐसा कुछ साल पहले तक रहा। या यूं कहें ये एक आम बात थी। लेकिन आज टेक्नोलॉजी के आने से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट, रिपोर्ट, एआई आधारित डॉयग्नोसिस, स्मार्ट हॉस्पिटल सिस्टम ने स्वास्थ्य सेवाओं को पहले से अधिक आसान, भरोसेमंद और तेज बना दिया है। 

Trending Videos


स्वास्थ्य क्षेत्र की इसी बदलती व्यवस्था और तकनीकि की भूमिका को समझने के लिए अमर उजाला एक विशेष हेल्थकेयर वेबिनार -“Technology in Healthcare: बेहतर इलाज, बेहतर ज़िंदगी” लेकर आ रहा है। जिससे आप निःशुल्क जुड़कर विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछ सकते हैं। 26 फरवरी को शाम 4 बजे आयोजित हो रहे इस वेबिनार में देश के प्रतिष्ठित एक्सपर्ट अपनी राय व्यक्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्थकेयर इंडस्ट्री के ये दिग्गज वेबिनार में हैं वक्ता:

  • - सुशील मेहर, आईटी हेड, AIIMS
  • - जेपी द्विवेदी, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर
  • - प्रवीण बिष्ट, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, अमृता हॉस्पिटल्स
  • - पूजा चत्रथ, चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर, ऑनक्वेस्ट लैबोरेट्रीज लिमिटेड


ये सभी विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे टेक्नोलॉजी ने डायग्नोसिस, ट्रीटमेंट, लैब्स और हॉस्पिटल ऑपरेशंस को एक नई दिशा दी है। इस वेबिनार का लाइव प्रसारण अमर उजाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस वेबिनार में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है और कोई भी व्यक्ति दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकता है।


वेबिनार रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

क्यों खास है ये वेबिनार ?

  • -आज AI, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑटोमेशन ने हेल्थकेयर को पूरी तरह बदल दिया है।
  • -कैंसर जैसी बीमारियों की जल्दी पहचान संभव हुई है
  • -रिमोट एरिया में टेलीमेडिसिन के जरिए इलाज पहुंच रहा है
  • -स्मार्ट सिस्टम से हॉस्पिटल मैनेजमेंट बेहतर हुआ है
  • -मरीजों को तेज,सटीक और व्यक्तिगत इलाज मिल रहा है
  • वेबिनार में ऐसे तमाम विषयों - केस स्टडीज पर चर्चा होगी। जिससे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।

क्या सीखने को मिलेगा इस वेबिनार से?

  • - हेल्थकेयर में AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी की भूमिका
  • - स्मार्ट हॉस्पिटल कैसे काम करते हैं
  • - मरीजों के लिए तकनीक कैसे बना रही है इलाज आसान
  • - भविष्य का हेल्थकेयर सिस्टम कैसा होगा
  • - बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए टेक्नोलॉजी का सही उपयोग

क्यों करें रजिस्ट्रेशन?
यह वेबिनार सिर्फ हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिक, स्टूडेंट्स, स्वास्थ्य टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोग और अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हर व्यक्ति के लिए एक सीखने वाला और उपयोगी अनुभव साबित होगा। आज ही रजिस्ट्रेशन करें और जुड़ें उस चर्चा से जो आपके स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को बेहतर बना सकती है।

वेबिनार रजिस्ट्रेशन लिंक : https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScLhXSUIlWodFwbLbXWzYGYrkKg2Aljh24F14zpeaPY-AaXYA/viewform

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed