सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru College student alleges molestation at private villa two booked Police probe Extortion counter case

बंगलूरू: महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, आरोपियों ने एक दिन पहले दर्ज कराया 10 लाख की उगाही का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बंगलूरू में एक कॉलेज छात्रा ने दो लोगों पर निजी विला में ले जाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों आरोपियों ने एक दिन पहले ही महिला के खिलाफ पुरुष साथी के साथ मिलकर 10 लाख की उगाही करने का मामला दर्ज कराया था।

Bengaluru College student alleges molestation at private villa two booked Police probe Extortion counter case
सागर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में एक कॉलेज छात्रा के साथ निजी विला में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की ओर से नशीली दवा खिलाकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद दो पुरुषों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 
Trending Videos


छात्रा ने आरोप लगाया कि यह घटना 15 फरवरी को एक निजी विला में हुई थी, लेकिन उन्होंने डर के मारे पहले पुलिस से संपर्क नहीं किया था। वहीं, 22 फरवरी को महिला द्वारा अपनी शिकायत लेकर अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचने से एक दिन पहले दो आरोपियों की शिकायत पर मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'हवाई किराये में बढ़ोतरी की शीर्ष स्तर पर चल रही जांच', सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

छात्रा पर एक दिन पहले दर्ज कराया उगाही का मामला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने आरोप लगाया कि वह एक पुरुष परिचित के साथ मिलकर कुछ वीडियो क्लिप के बहाने उनसे 10 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने कहा, 'मामले में छात्रा के बयान के आधार पर हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म), 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। हम दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।'

अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, शहर के एक कॉलेज में प्रथम वर्ष की डिग्री की पढ़ाई कर रही महिला ने बताया कि जनवरी 2026 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात आरोपियों में से एक से हुई थी। दोनों की मुलाकात कोरमंगला के एक कैफे में कुछ बार हुई थी और वे फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से संपर्क में थे।

कॉलेज छात्रा ने लगाए क्या आरोप?
14 फरवरी को कॉलेज से लौटने के बाद वह एक दोस्त के साथ डिनर पर गई। उसी रात आरोपी ने कथित तौर पर उसे जक्कूर स्थित एक विला में पार्टी के लिए बुलाया। एफआईआर के अनुसार, वह अपनी दोस्त के साथ रात करीब 1:15 बजे विला पहुंची, जहां आरोपी और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। 

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि दोनों पुरुषों ने जबरदस्ती उसके मुंह में गुलाबी रंग की गोली डाल दी। कुछ ही मिनटों में उसे चक्कर आने लगे, पसीना आने लगा, दृष्टि धुंधली हो गई और वह बेहोश हो गई। उसने आगे आरोप लगाया कि जब उसे कमरे में आंशिक रूप से होश आया, तो उनमें से एक व्यक्ति उसे गलत तरीके से छू रहा था। एफआईआर में कहा गया है कि इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध और उसके विरोध के बावजूद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

ये भी पढ़ें: Election: TVK चीफ विजय बोले- सभी ने मेरे खिलाफ हाथ मिला लिया, मुझे नीचा दिखाने वाले तमिलनाडु का अपमान कर रहे

देरी से शिकायत दर्ज कराने पर क्या बोली युवती?
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया और अगले दिन उसे एक मॉल के पास छोड़ दिया। इसके साथ ही उसे घटना का खुलासा किसी से करने या पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 17 फरवरी को शहर के एक अस्पताल में चिकित्सा उपचार कराया। अपने भाई को सूचना दी, जिसने उसे पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। उसने कथित धमकियों के कारण डर का हवाला देते हुए कुछ समय बाद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच चल रही है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed