सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kozhikode Corporation building concrete slab of collapsed in Kerala Several people died and others injured

Kerala: कोझिकोड निगम की बिल्डिंग का कंक्रीट स्लैब गिरने से चार लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 23 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल के कोझिकोड से एक दुखद घटना सामने आया है, जहां वलियांगडी इलाके में कोझिकोड निगम की एक पुरानी इमारत का कंक्रीट स्लैब अचानक भरभरा कर गिर गया। इस भीषण हादसे की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Kozhikode Corporation building concrete slab of collapsed in Kerala Several people died and others injured
कोझिकोड निगम की बिल्डिंग का कंक्रीट स्लैब गिरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल के कोझिकोड से एक दुखद घटना सामने आया है, जहां वलियांगडी इलाके में कोझिकोड निगम की एक पुरानी इमारत का कंक्रीट स्लैब अचानक भरभरा कर गिर गया। इस भीषण हादसे की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Trending Videos


यह हादसा समुद्र तट के पास स्थित एक 60 साल पुरानी इमारत में हुआ। पहले यहां पासपोर्ट ऑफिस था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल गोदाम की तरह हो रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक, काम खत्म करने के बाद सात मजदूर वहां आराम कर रहे थे। तभी अचानक इमारत का छज्जा और स्लैब नीचे आ गिरा। इस दौरान दो मजदूर भागने में सफल रहे, लेकिन बाकी मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक में सियासी हलचल तेज: पहली बार विधायक बने नेताओं ने मांगे मंत्री पद, खरगे-राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने कंक्रीट काटकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। दो अन्य घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मलबे में दबने से वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी टूट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत काफी समय से जर्जर थी, फिर भी वहां काम चल रहा था। घटना के बाद मेयर ने मौके का जायजा लिया और इमारत को सील करने का आदेश दिया। 

वहीं, इस हादसे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने सीपीएम (सीपीआई-एम) के नेतृत्व वाले नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इमारत की खराब हालत पता होने के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed