{"_id":"699c4f68bdc3d20e3801bd5b","slug":"earnings-beyond-ticket-sales-find-out-how-many-crores-the-railways-is-earning-from-shooting-films-and-web-seri-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: टिकट और माल ढुलाई से आगे बढ़ी कमाई, जानिए फिल्मों,वेब सीरीज की शूटिंग से कितने करोड़ कमा रहा रेलवे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: टिकट और माल ढुलाई से आगे बढ़ी कमाई, जानिए फिल्मों,वेब सीरीज की शूटिंग से कितने करोड़ कमा रहा रेलवे
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिमी रेलवे जाने के अंतर्गत के आने वाले रेलवे स्टेशन, ट्रेनें को फिल्मों, टीवी सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापन शूटिंग के लिए उपलब्ध कराया जाता है। रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर फिल्म शूटिंग की अनुमति दी है।
भारतीय रेलवे
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय रेलवे की कमाई के कई बड़े संसाधन है। रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं,जिससे टिकट बिक्री से आय होती है। वहीं माल ढुलाई भी रेलवे की कमाई का प्रमुख जरिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड भी रेलवे की इनकम का एक खास स्रोत बना हुआ है?
Trending Videos
दरअसल, फिल्मों में दिखने वाले रेलवे स्टेशन और ट्रेनों पर शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं को रेलवे से अनुमति लेनी पड़ती है। इसके लिए शुल्क चुकाना होता है। लगभग हर भारतीय फिल्म में किसी न किसी रूप में ट्रेन या रेलवे स्टेशन का दृश्य नजर आ ही जाता है, जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व मिलता है। पश्चिमी रेलवे ने 15 फरवरी 2026 तक फिल्म शूटिंग से करीब 1.72 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 1.64 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जो उस समय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना गया था। लगातार बढ़ रही इस आमदनी के चलते पश्चिम रेलवे अब उन प्रमुख रेलवे जोनों में शामिल हो गया है, जो फिल्म शूटिंग के जरिए उल्लेखनीय राजस्व हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है, पश्चिमी रेलवे जाने के अंतर्गत के आने वाले रेलवे स्टेशन, ट्रेनें को फिल्मों, टीवी सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापन शूटिंग के लिए उपलब्ध कराया जाता है। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ साथ उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भी समय समय पर शूटिंग की अनुमति दी जाती है। रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर फिल्म शूटिंग की अनुमति दी है। फिल्मों की शूटिंग के लिए पश्चिमी रेलवे के मुंबई सेंट्रल टर्मिनस, चर्चगेट मुख्यालय और स्टेशन भवन, साबरमती स्पोर्ट्स ग्राउंड, गोरेगांव स्टेशन, जोगेश्वरी एटी (यार्ड), लोअर परेल वर्कशॉप, कांदिवली और विरार कार शेड, केल्वे रोड, पारडी रेलवे स्टेशन, कालाकुंड रेलवे स्टेशन, पातालपानी रेलवे स्टेशन और मुंबई सेंट्रल जैसे स्टेशन फिल्म निर्माताओं की पसंद है।
अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग की अनुमति देने की प्रक्रिया को आसान और तेज कर दिया है। अब सिंगल विंडो सिस्टम के तहत प्रोडक्शन हाउस को सिर्फ एक जगह आवेदन करना होता है। इसके बाद बाकी सभी जरूरी मंजूरियां और औपचारिकताएं जनसंपर्क विभाग के जरिए पूरी की जाती हैं। रेलवे ने साफ किया है कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा, ट्रेन संचालन और यात्रियों की सुविधा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता।