सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu on tour to Maharashtra, Jharkhand and Rajasthan from today, know the full program

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान दौरे पर, जानें पूरा कार्यक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 24 Feb 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मंगलवार से तीन राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। जानें क्या है पूरा कार्यक्रम 

President Draupadi Murmu on tour to Maharashtra, Jharkhand and Rajasthan from today, know the full program
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 27 फरवरी तक देश के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी। यह राज्य महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान हैं। इस दौरान वो स्वास्थ्य, आध्यात्मिक और सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

Trending Videos


सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ का करेंगी उद्घाटन 
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति मंगलवार को मुंबई स्थित लोकभवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ का उद्घाटन करेंगी। इस का उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र बड़ा फेरबदल: भाजपा की नई टीम का हुआ एलान, नवनाथ बान बने मुख्य प्रवक्ता; जानें सूची में कौन है शामिल

‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में होंगी शामिल
वहीं, बुधवार को वे बुलढाणा जिले के शेगांव में आयोजित ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद नागपुर में ब्रह्माकुमारीज के ‘एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग’ कार्यक्रम के राज्यस्तरीय शुभारंभ समारोह में भी भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें-Kerala: नागरिकता पर बहस के बीच केरल विधानसभा में नेटिविटी कार्ड बिल पास, जानें क्या है सरकार का उद्देश्य

झारखंड का दौरा
इसके बाद राष्ट्रपति 26 फरवरी को झारखंड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शामिल  होंगी। इसके बाद  वह जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी।

राजस्थान का दौरा 
दौरे के अंतिम दिन यानी की  27 फरवरी को राष्ट्रपति राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। वे पोखरण में आयोजित ‘एक्स वायुशक्ति’ सैन्य अभ्यास का अवलोकन करेंगी। यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता और परिचालन कौशल का प्रदर्शन करता है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed