{"_id":"699d5efe1a9ed985590ce66d","slug":"maharashtra-bjp-major-reshuffle-navnath-ban-appointed-chief-spokesperson-new-team-announced-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र बड़ा फेरबदल: भाजपा की नई टीम का हुआ एलान, नवनाथ बान बने मुख्य प्रवक्ता; जानें सूची में कौन है शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र बड़ा फेरबदल: भाजपा की नई टीम का हुआ एलान, नवनाथ बान बने मुख्य प्रवक्ता; जानें सूची में कौन है शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने नई टीम का एलान करते हुए नवनाथ बान को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया है। इसके अलावा चित्रा वाघ को महिला मोर्चा और कृष्णराज महादिक को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है। इस लिस्ट में कई उपाध्यक्ष और महामंत्री भी शामिल हैं।
रवींद्र चव्हाण, भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने पहली बार बीएमसी कॉर्पोरेटर बने नवनाथ बान को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। नवनाथ बान इससे पहले पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख थे और अब वह केशव उपाध्ये की जगह लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार को एक मीडिया वार्ता में नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। इसमें मुख्य प्रवक्ता, महामंत्री, मंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और युवा मोर्चा अध्यक्ष जैसे अहम पद शामिल हैं।
चुनाव के कारण हुई देरी
चव्हाण ने बताया कि कुछ महीने पहले केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन इसके तुरंत बाद आचार संहिता और स्थानीय निकाय चुनाव शुरू हो गए। इसलिए वरिष्ठ नेताओं ने तय किया कि नई नियुक्तियों का एलान चुनाव के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, वरिष्ठ नेता अमित शाह, बी एल संतोष, शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के अन्य बड़े नेताओं से चर्चा के बाद लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: लातूर में बाइक तोड़ने के शक में 32 मासूमों पर टूटा शिक्षक का कहर, बांस की छड़ी से कर दी पिटाई
नामों के एलान के दौरान क्या बोले चव्हाण?
चव्हाण ने कहा कि भाजपा के संविधान और महाराष्ट्र के हालात को देखते हुए हर कार्यकर्ता पद के योग्य है। हर किसी ने इतने वर्षों में पार्टी के सफर में अपना योगदान दिया है। हालांकि, पद सीमित होते हैं इसलिए सबको मौका नहीं मिल पाता। जिन्हें जिम्मेदारी मिली है, वे बधाई के पात्र हैं।
किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
पार्टी ने अभी कुछ खास पदों की लिस्ट जारी की है। इसमे-
पार्टी ने साफ किया है कि अभी यह एक सीमित लिस्ट है और अन्य मोर्चों के नामों का एलान बाद में किया जाएगा।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

- उपाध्यक्ष: विधायक अतुल भातखलकर, भारती पवार, संजय कोरगे, संजय भेंडे, रामदास कदम, केशव उपाध्ये, गोपीचंद पडलकर, प्रिया शिंदे, सुजय विखे पाटिल और अर्चना पाटिल चाकुरकर।
- महा सचिव: एमएलसी निरंजन डावखरे, संजय कुटे, माधवी नाइक, राजेश पांडे, सुनील राणे और योगेश सागर।
- सचिव: मंगेश चव्हाण, संजय कुटे, परिणय फुके, वर्षा दहले, संजय जगताप, अर्चना देहानकर, रोहिणी नायडू, राम सतपुते, प्रवीण घुघे, रेखा कुलकर्णी और भैरवी घाक।
- मोर्चा और अन्य पद: कृष्णराज महादिक को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष और चित्रा वाघ को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। योगेश तिलेकर को ओबीसी मोर्चा की कमान मिली है, जबकि विधायक मिहिर कोटेचा को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने साफ किया है कि अभी यह एक सीमित लिस्ट है और अन्य मोर्चों के नामों का एलान बाद में किया जाएगा।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन