सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A bank employee, terrified by a dog bite, committed suicide. Learn the full story

Thane Dog Bite: कुत्ते के काटने के बाद दहशत में आया बैंक कर्मचारी, कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: रिया दुबे Updated Tue, 24 Feb 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कल्याण ईस्ट में एक निजी बैंक कर्मचारी ने आवारा कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के डर और मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

A bank employee, terrified by a dog bite, committed suicide. Learn the full story
ऐस विश्वनाथ अमीन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण ईस्ट इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के डर से एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Trending Videos

मृतक की पहचान ऐस विश्वनाथ अमीन के रूप में हुई है, जो तिसगांव नाका स्थित सहजीवन सोसायटी में रहता था और एक निजी बैंक में वरिष्ठ पद पर कार्यरत था। परिजनों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसे एक आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया था, जिसके बाद उसने चिकित्सकीय सलाह लेकर एंटी-रेबीज के टीके भी लगवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बावजूद रेबीज होने की आशंका से था परेशान

बताया जा रहा है कि टीकाकरण के बावजूद युवक रेबीज होने की आशंका को लेकर मानसिक रूप से बेहद चिंतित रहने लगा था। उसे लगातार इस बीमारी का डर सता रहा था और वह तनाव में था। परिवार के अनुसार, इसी भय और मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले को आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आवरा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों में नाराजगी

घटना के बाद इलाके में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद महेश गायकवाड़ ने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त हर्षल गायकवाड़ से मुलाकात कर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed