फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   assam flood woman serves juice to relief workers heartwarming humanity video goes viral

Video: बाढ़ में फंसी महिला ने राहतकर्मियों के लिए किया ऐसा काम, असम का वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

Mon, 03 Aug 2026 05:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 03 Aug 2026 05:56 PM IST
सार

Viral Video: असम में बारिश और बाढ़ के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। इसमें आप देख सकते हैंं कि बाढ़ में फंसी एक महिला राहत-बचाव दल को जूस पिला रही है। 

विज्ञापन
assam flood woman serves juice to relief workers heartwarming humanity video goes viral
बाढ़ में फंसी महिला ने राहतकर्मियों के लिए किया ऐसा काम, असम का वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल - फोटो : instagram

विस्तार

Viral Video: असम में बारिश और बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। अभी भी कई गांव डूबे हुए हैं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। राहत-बचाव दल दिन-रात बाढञ प्रभावितों की मदद कर रहा है। इन मुश्किल हालात के बीच शिवसागर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। वायरल वीडियो में एक महिला को बाढ़ के पानी के बीच खड़ा देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


बताया जा हा है कि महिला अपने घर में जूस तैयार करके राहत और बचाव कार्य में लगे कर्मियों के पास पहुंची। वह एक-एक कर सभी को जूस देती हैं और उनके काम के प्रति आभार जताती है। महिला का यह स्नेह देखकर राहतकर्मी भी भावुक हो जाते हैं और मुस्कुराकरते हुए महिला का धन्यवाद करते हैं। सबसे खास बात यह है कि मदद करने वाली महिला खुद बाढ़ से प्रभावित है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बताई जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की वजह से उसके घर और सामान को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद भी महिला अपनी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए जान बचाने और राहत पहुंचाने में लगे लोगों की हौसला बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by The Northeast Experience (@thenortheastexperience1)




Viral Video: स्पाइडर-मैन देखने पहुंचे लोगों के बीच जमकर चले लात घुसे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

महिला का यह छोटा कदम लोगों के लिए प्रेरणा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि इंसानियत की असली पहचान संकट के समय में होती है। लोगों ने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद कठिन परिस्थितियों में होने के बाद दूसरों का सम्मान और हौसला बढ़ाता है, तो समाज के लिए मिसाल कायम करता है। 

Zara Hatke: 4 साल की बच्ची को थप्पड़ पड़ते ही डर गया पिता, 10 साल तक बेटी को 'बेटा' बनाकर रखा

हालांकि, कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि स्वतंत्र रूप से amarujala.com नहीं करता है। इन दिनों असम के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed