फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

El Nino: अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी, भारत-पाकिस्तान पर भी खतरा

Mon, 03 Aug 2026 04:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 03 Aug 2026 04:18 PM IST
सार

El Nino: वैज्ञानिकों ने अल नीनो को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अल नीनो की वजह से आने वाले दिनों में दुनिया तेजी से गर्मी होगी। 

विज्ञापन
El Nino Will Add Fuel To Heatwaves Floods And Drought Worldwide India Also Effect
अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी - फोटो : AI

El Nino: दुनिया में बढ़ती गर्मी और बारिश में कमी के बीच वैज्ञानिकों ने बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि आने वाले महीनों में अल नीनो से दुनियाभर में मौसम गर्म होगा, जिससे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि धरती पहले से गर्म है, जो अल नीनो से और गर्म होगी। उनका कहना है कि अल नोनी धरती आग की भट्टी बनाने का काम करेगा। 



वर्ल्ड मेटियोरोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अल नीनो तेजी से बढ़ रहा है और पूरी दुनिया के मौसम पर असर डालेगा। इसका भारत और आसपास के देशों में भी काफी ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। वर्ल्ड मेटियोरोलॉजिकल ऑर्गनाइेशन संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है, जिसका कहना है कि भूमध्य रेखा के पास प्रशांत महासागर प्राकृतिक रूप से गर्म होना यानी अल नीनो से दुनिया के मौसम में बदलाव हुआ है। इसमें अभी कई महीनों तक और तेजी आएगी और 2027 के वसंत तक गर्म बना रहेगा। इसकी वजह से 2027 में भयानक गर्मी, सूखा और भारी भारिश हो सकती है। 
 

El Nino Will Add Fuel To Heatwaves Floods And Drought Worldwide India Also Effect
अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी - फोटो : Europe Heatwave

गर्म होगी दुनिया

डब्ल्यूएमओ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसमी घटना से दुनियाभर में हीटवेव (लू), सूखे और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इस समय अफ्रीका और यूरोप के देशों के जंगलों में भीषण आग लगी है, जबकि दक्षिण एशिया में मानसून की बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है। विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि मध्य प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। समुद्र की सतह का पानी असामान्य रूप से गर्म होने पर मौसम के सिस्टम को उलट-पलट देगा, जिससे दुनियाभर का तापमान बढ़ेगा। 

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मैंने दो महीने पहले चेतावनी देते हुए कहा कि अल नीनो हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। अब यह घर में आ चुका है, जिसके कारण गर्मी बढ़ रही है। यह बड़ा खतरा है, क्योंकि हमने पहले ही मौसम की चरम स्थितियों वाली गर्मी का सामना किया था।
 

El Nino Will Add Fuel To Heatwaves Floods And Drought Worldwide India Also Effect
अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी - फोटो : Adobe Stock Photos

'तेजी से कदम उठाए दुनिया'

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तेजी से कदम उठाना चाहिए। उन्होंने खास तौर कहा कि  जीवाश्म ईंधन का विस्तार इस संकट को बढ़ाने की  मुख्य वजह है। उन्होंने मांग की कि नए कोयला, तेल और गैस प्रोजेक्ट को तुरंत रोका जाए, जिससे खतरे को कुछ कम किया जा सके।
 

Zara Hatke: 42 साल तक बंद रहा फ्लैट, ताला खुलते ही कांप उठे अधिकारी, जानें रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
El Nino Will Add Fuel To Heatwaves Floods And Drought Worldwide India Also Effect
अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी - फोटो : Adobe stock

डब्ल्यूएमओ ने अनुमान लगाया है कि तकरीबन सभी जमीनी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इससे सबसे अधिक गर्मी अफ्रीका, दक्षिणी यूरोप, भारतीय उपमहाद्वीप, पूर्वी एशिया और दक्षिण अमेरिका में होगी।  भारत, पाकिस्तान और आसपास के देश पहले ही मौसम में बदलाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अल नीनो और अधिक परेशानी बढ़ाएगा। मौसम एजेंसी की महासचिव सेलेस्टे साउलो का कहना है कि अल नीनो पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। 

Dinosaur: 6.6 करोड़ साल पहले कैसे हुई थी डायनासोरों की मौत? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
El Nino Will Add Fuel To Heatwaves Floods And Drought Worldwide India Also Effect
अल नीनो से धरती बन जाएगी आग की भट्टी, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को चेतावनी - फोटो : एजेंसी

तापमान तोड़ेगा रिकॉर्ड 

वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस साल अल नीनो के चरम सीमा पर पहुंचने पर गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लेकिन, कंप्यूटर मॉडल के अनुमान अभी भी अनिश्चित हैं, लेकिन अल नीनो को लेकर वैज्ञानिक गंभीर चेतावनी दे रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed