पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru man job switches vs one company to career growth viral video

Viral: करियर ग्रोथ के लिए एक ही कंपनी में टिके रहें या बार-बार बदलें नौकरी? शख्स के वीडियो ने छेड़ी नई बहस

Thu, 02 Jul 2026 11:56 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 02 Jul 2026 11:56 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स करियर ग्रोथ के लिए मन में आने वाले सवालों का जवाब देते नजर आ रहे कि, एक ही कंपनी में टिके रहना ज्यादा सही होता है या बार-बार नौकरी बदलनी चाहिए? 

विज्ञापन
Bengaluru man job switches vs one company to career growth viral video
एक ही कंपनी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहना सही या गलत - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Career Growth Job Switch Vs One Company viral video:  करियर में तेजी से आगे बढ़ने की चाह में कई लोग बार-बार नौकरी बदलते रहते हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि जॉब स्विच करने से बेहतर वेतन और नए अवसर मिलते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि एक ही कंपनी में लंबे समय तक मेहनत करने से अनुभव, भरोसा और करियर ग्रोथ मजबूत होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए कौन-सा रास्ता ज्यादा सही है या बार-बार नौकरी बदलना या एक ही कंपनी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहना? सोशल मीडिया पर बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स करियर ग्रोथ के लिए मन में आने वाले सवालों का जवाब देते नजर आ रहे कि, एक ही कंपनी में टिके रहना ज्यादा सही होता है या बार-बार नौकरी बदलनी चाहिए? 

विज्ञापन


Viral Video: शादी में गोरिल्ला बनकर लोगों को हंसाने वाला शख्स, बताया अंदर छिपे इंसान की जिंदगी का संघर्ष

विज्ञापन

 

वीडियो को बेंगलुरु में रहने वाले स्ट्रेटजी एनालिस्ट मानिक सलारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे कि, अगर आप कंपनी के प्रति ईमानदार, भरोसेमंद कर्मचारी हैं और 3 साल से वहीं काम कर रहे हो तो मैं कुछ ऐसा बोलूंगा जो तुम्हें अच्छा नहीं लगेगा। सच ये है कि कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

 ईमानदारी का इनाम नहीं देती है। आपको 10% हाइक मिल जाएगा। लेकिन जब भी कोई पोजीशन खाली होगी या प्रोमोशन की बारी आएगी तो कंपनी किसी और शख्स को बाहर से हायर करने के बारे में सोचेगी। फिर उस बंदे का सीटीसी भी तुमसे ज्यादा होगा। एक ही कंपनी में बने नहीं रहना है तो स्विच भी जल्दी-जल्दी नहीं करना है। उससे जल्दी-जल्दी कंपनी स्विच करने का असर आपके सीवी पर दिखेगा। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manik Salaria (@life_with_manik)


वीडियो में मानिक ने यह भी बताया है कि ऐसे में क्या करना है और क्या नहीं। उनका कहना है कि, एक कंपनी में काम तब तक करो जब तक ग्रोथ रुकती हुई न महसूस हो। एक कंपनी में कुछ साल तब तक काम करो जब तक प्रोमोशन हो रहा है तो अच्छा है, नहीं हो रहा तो स्विच के लिए कोशिशें शुरू कर दो।


Viral Video: बिन बोले और बिन सुने भी मदद की जा सकती है, मूक-बधिर एयरलाइन कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल


सोशल मीडिया पर मानिक का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- स्विच करना सबसे अच्छा विकल्प है। दूसरे शख्स ने लिखा- मुझे भी लगता है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए नौकरी बदलना ज़रूरी है, लेकिन ऐसा बार-बार नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed