पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   11-Year-Old Discovers Rare 1.8-Million-Year-Old Elephant Tooth On UK Beach

Rare Fossil Discovery: समुद्र किनारे टहल रहे बच्चे को मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए

Wed, 01 Jul 2026 05:07 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 01 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

Rare Fossil Discovery: इंग्लैंड के सफोक इलाके में ईस्ट लेन बीच पर टहलते समय 11 साल के बच्चे को एक रहस्यमयी चीज मिली। जब इसकी वैज्ञानिकों ने जांच की, तो कुछ ऐसा पता चला जिसके बारे में जानकर वो भी हैरान हो गए। 

विज्ञापन
11-Year-Old Discovers Rare 1.8-Million-Year-Old Elephant Tooth On UK Beach
समुद्र किनारे टहल रहे बच्चे को मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए - फोटो : AI

विस्तार

Rare Fossil Discovery: कई बार नजर किसी ऐसी चीज पर पड़ जाती है, जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है। लेकिन उस चीज की सच्चाई सामने आती है, तो वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। इंग्लैंड के सफोक इलाके में ईस्ट लेन बीच पर टहलते समय 11 साल के चार्ली ऑर्चर्ड-लिस्ले नाम के युवक की नजर समुद्र की लहरों के पास पड़े एक अजीब पड़ी। पहले यह देखने में आम पत्थर लगा, लेकिन बाद में चार्ली और उसकी मां को यह कुछ अलग लगा। अब यह वस्तु लाखों साल पुराने इतिहास से जुड़ गई।

विज्ञापन


इस खोज से पुरानी दुनिया के विशाल जानवरों के इतिहास को समझने में मदद मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ कि वह कोई सामान्य पत्थर नहीं, बल्कि एक विलुप्त हो चुके हाथी जैसे जानवर का दांत था। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि दांत करीब 18 लाख साल पुराना है। 
विज्ञापन


युवक की मां ने बताई हैरान करने वाली बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 मई को चार्ली अपनी मां एलेनॉर के साथ डसे गांव के ईस्ट लेन बीच पर टहल रहा था। इसी दौरान  उसने समुद्र की लहरों के बीच एक बड़ा सा पत्थर जैसा टुकड़ा देखा। एलेनॉर ने मीडिया से बातचीत में रहा कि चार्ली कुछ मिनट पहले हाथियों के बारे में बात कर रहा था और मुझसे कह रहा था वो हाथियों को बहुत पसंद करता है। इसके करीब 10 मिनट अनोखी वस्तु मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Saanp Ka Video: अस्पताल में मरीजों का इलाज करने पहुंचा कोबरा! डाॅक्टर की कुर्सी पर सांप को बैठा देख मचा हड़कंप

चार्ली की मां ने कहा कि यह वस्तु देखने में अनोखी थी। आकार और बनावट ऐसी थी कि तुरंत पचा चल गया कि यह कोई सामान्य पत्थर नहीं है। चार्ली ने भारी टुकड़े को अपने पिता को दिखाया। परिवार ने इसकी तस्वीरें विशेषज्ञों को भेज दी।


Viral: यहां की जेल में नर्क से भी बदतर हैं हालात! छोटी सी कोठरी में ठूंस-ठूंस कर रखे हैं कैदी, वीडियो वायरल

वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

परिवार की भेजी गई तस्वीरों की जांच की गई। इससके बाद लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के वैज्ञानिक प्रोफेसर एड्रियन लिस्टर ने इसकी पहचान की। उन्होंने कहा कि यह एनानकस आर्वर्नेंसिस (Anancus arvernensis) नाम के विलुप्त हाथी जैसे जानवर का ऊपरी बाएं हिस्से का दांत है। इस हाथी को आज के हाथियां का दूर का रिश्तेदार माना है।

Viral Video: बिन बोले और बिन सुने भी मदद की जा सकती है, मूक-बधिर एयरलाइन कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल

यह प्रजाति लाखों साल पहले धरती पर मौजूद थी और करीब 8.5 मिलियन से 2 मिलियन साल पहले तक इसके पृथ्वी पर होने सबूत मिले हैं। जांच में पता चला है कि दांत अभी सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed