Viral: यहां की जेल में नर्क से भी बदतर हैं हालात! छोटी सी कोठरी में ठूंस-ठूंस कर रखे हैं कैदी, वीडियो वायरल
Viral: नाइजीरिया की एक जेल का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसमें दिख रहा है कि जेल की एक छोटी सी कोठरी में दर्जनों कैदी कैद करके रखे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: दुनिया में कई खतरनाक जेले हैं, जिनक कहानी जानकर लोगों की रूह कांप जाती है। सोशल मीजिया पर नाइजीरिया की एक जेल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो वहां की जेल व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी से जेल की भीतर दर्जनों कैदियों को ठूंसकर बेहद खराब हालत में बंद किया गया है। जेल की हालत इतनी बदतर है कि कैदी एक दूसरे से चिपके हुए दिख रहे हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उन्हें हिलने तक की जगह नहीं है।
जेल की छोटी से कोठरी में दर्जनों कैदी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेल की एक बैरक दिख रही है, जिसके भीतर अंधेरा छाया हुआ है। इसमें दर्जनों कैदी बंद करके रखे गए हैं। कुछ कैदी खड़ दिख रहे हैं, तो कुछ जमीन पर लेटे हुए हैं। जगह इतनी कम है कि कैदी एक-दूसरे चिपके हुए हैं और वो आराम बैठ या खड़ा भी नहीं हो सकते।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाइजीरिया की जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कई लोगों का कहना है कि कैदियों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उन्हें भी इंसानों की तरह रहने के लिए जगह मिलनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया की कई जेलों में क्षमता से कई गुना अधिक कैदी बंद हैं। इसके कारण वहां पर रहने की जगह, खाना, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समस्या है।
Viral Video: बिन बोले और बिन सुने भी मदद की जा सकती है, मूक-बधिर एयरलाइन कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल
ट्रायल के इंतजार में हजारों कैदी
नाइजीरिया में जेलों की कमी से बड़ी समस्या कानूनी प्रक्रिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलों में बड़ी संख्या में इस तरह कैदी बंद हैं, जिनका ट्रायल अभी चल रहा है। इसका मतलब है कि कई लोगों को अदालत ने अभी दोषी नहीं ठहराया है, लेकिन वे वर्षों से जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मानवाधिकार संगठनों के हवाले से कहा गया है कि न्याय प्रक्रिया में देरी के कारण जेलों पर दबाव बढ़ता जा रहा है और इसका असर वहां रह रहे कैदियों की जिंदगी पर पड़ रहा है।
Viral Video: शादी में गोरिल्ला बनकर लोगों को हंसाने वाला शख्स, बताया अंदर छिपे इंसान की जिंदगी का संघर्ष
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जेल कम यातना वाली जगह ज्यादा है। कुछ लोगों का कहना है कि दुनियाभर की जेलों में सुधार की जरूरत है।
डिसक्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। amarujala.com की इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।