Viral Video: शादी में गोरिल्ला बनकर लोगों को हंसाने वाला शख्स, बताया अंदर छिपे इंसान की जिंदगी का संघर्ष
Viral Video: सोशल मीडिया पर बरेली के एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने गोरिल्ला कॉस्ट्यूम के अंदर छिपे इंसान की जिंदगी के संघर्ष को बताया है कि कैसे अपने परिवार का पेट पालने के लिए उसे हर दिन गोरिल्ला बनकर लोगों का मनोरंजन करना होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: बेटी की सफलता के पीछे छिपा मां का त्याग, भावुक कर देगा वीडियो
संघर्ष और चुनौतीपूर्ण काम
भारत में शादी और निजी आयोजनों में गोरिल्ला, पांडा, टेडी और दूसरे कैरेक्टर कॉस्ट्यूम पहनकर डांस कराने का चलन तेजी से बढ़ा रहा है। कॉस्ट्यूम के अंदर छिपे इंसान का डांस देखकर लोग खूब हंसते हैं। यहां तक की उसके साथ सेल्फी लेने के साथ-साथ वीडियो भी बनाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने उस कॉस्ट्यूम के अंदर छिपे इंसान के बारे में सोचा है कि ऐसा करना उसके लिए कितना संघर्ष और चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसी ही एक कहानी है, बरेली के रहने वाले 31 साल गौरव शर्मा की। जो पिछले कुछ वर्षो से शादी और दूसरे इवेंट्स में गोरिल्ला बनकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। एक इवेंट में उन्हें करीब 5 हजार रुपये मिलते हैं। जिससे वह अपनी पत्नी और बेटी का खर्च चलाते हैं।
कई बार सांस लेने में भी दिक्कत हो जाती है
गौरव ने बताया कि पहले वह जागरण में भोलेनाथ का किरदार निभाते थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि गोरिल्ला कॉस्ट्यूम पहनकर भी अच्छी कमाई हो सकती है। फिर उन्होंने यह काम शुरू किया और धीरे-धीरे बुकिंग मिलने लगी। गौरव ने आगे बताया कि जितना ये काम मनोरंजन भरा लगता है, होता नहीं है। गर्मियों और उमस के मौसम में तो यह काम सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। कॉस्ट्यूम के अंदर पसीना भर जाता है और तो और कई बार सांस लेने में भी दिक्कत हो जाती है। वैसे गोरिल्ला की ड्रेस के अंदर एक छोटा पंखा और हवा आने-जाने की व्यवस्था होती है, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक इसे पहनकर नाचना बेहद थका देने वाला होता है।
Viral Video: ऋषिकेश में सिर्फ तिलक लगाकर शख्स कर रहा महीने की इतनी कमाई, देखें वीडियो
लोगों का मनोरंजन तो करना ही पड़ता है
गौरव कहते हैं कि, हर इवेंट आसान नहीं होता। कई बार बच्चे बार-बार परेशान करते हैं तो वहीं कुछ लोग कॉस्ट्यूम भी खींचने लगते हैं। जिसके कारण कई बार संतुलन बिगड़ जाता है, लेकिन फिर भी लोगों का मनोरंजन तो करना ही पड़ता है। गौरव का कहना है कि, यह काम करना उनकी मजबूरी है। अगर कोई अच्छी नौकरी मिल जाए तो वह यह काम छोड़ देंगे, लेकिन जब तक दूसरा रास्ता नहीं मिलता परिवार चलाने के लिए उन्हें यही करना पड़ेगा।
Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग