फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bihar Man Last Journey Turns Into a Celebration With Drums and Orchestra Dance

Viral Video: शवयात्रा में बज रहे थे ढोल-नगाड़े, नाच रहे थे डांसर, वजह जानकर भावुक हो जाएंगे

Mon, 10 Aug 2026 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

Video: बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो चर्चा में है। छठु पटेल की अंतिम इच्छा थी कि उनके निधन के बाद परिवार मातम मनाने के बजाय खुशी के साथ उन्हें विदाई दे। इसी वजह से उनकी शवयात्रा ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकाली गई।
 

विज्ञापन
Bihar Man Last Journey Turns Into a Celebration With Drums and Orchestra Dance
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आमतौर पर किसी के अंतिम सफर की तस्वीर सामने आते ही आंखों के सामने गम, खामोशी और रोते-बिलखते लोग नजर आते हैं। लेकिन बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा ने इस आम तस्वीर को ही बदल दिया। यहां एक बुजुर्ग की शव यात्रा ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकाली गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला नौतन प्रखंड क्षेत्र के डबरिया मकरीटोला गांव का है। यहां रहने वाले बुजुर्ग छठु पटेल का निधन हो गया था। रविवार को जब उनकी अंतिम यात्रा घर से निकली तो आसपास के लोग भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए। शवयात्रा में सबसे आगे ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे बज रहे थे। इसके पीछे आर्केस्ट्रा डांसर प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे। सड़क से गुजरती इस अलग तरह की शव यात्रा को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती चली गई। किसी ने मोबाइल निकाला तो किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा और वायरल हो गया।
विज्ञापन


पिता की थी अंतिम इच्छा
हालांकि, इस अंतिम विदाई के पीछे परिवार की एक खास वजह थी। मृतक छठु पटेल के बेटे मुकेश पटेल ने बताया कि उनके पिता ने जीवित रहते अपनी अंतिम इच्छा परिवार को बता दी थी। मुकेश के मुताबिक उनके पिता अक्सर कहा करते थे कि जब उनकी मौत हो तो परिवार उनके लिए रोए नहीं। वह चाहते थे कि उनकी अंतिम विदाई किसी मातमी माहौल में नहीं, बल्कि उत्सव की तरह हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा का विषय बना
मुकेश पटेल ने बताया कि पिता की इच्छा थी कि उनकी विदाई के समय माहौल गमगीन न हो। परिवार ने उनकी इसी इच्छा का सम्मान किया और ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों के लिए यह नजारा निश्चित तौर पर नॉर्मल नहीं था। जहां आमतौर पर शव यात्रा में सन्नाटा और दुख का माहौल दिखाई देता है, वहीं यहां संगीत और आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति नजर आई। यही वजह है कि मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया।


सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अपनी राय
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद भी लोग इस अनोखी विदाई को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। किसी के लिए यह हैरान करने वाला नजारा है तो किसी के लिए यह उस बुजुर्ग की आखिरी इच्छा का सम्मान है। आखिरकार, परिवार ने वही किया जो छठु पटेल अपने अंतिम सफर के लिए पहले ही कह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed