फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Labourer was eating biscuits soaked in water emotional video goes viral on social media

Viral Video: बिस्कुट और नलके का पानी बना मजदूर की भूख का सहारा, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Mon, 10 Aug 2026 11:01 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 10 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पानी में भिगोकर बिस्कुट खाता नजर आ रहा है। वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। 

विज्ञापन
Labourer was eating biscuits soaked in water emotional video goes viral on social media
पानी में भिगोकर बिस्कुट खाता मजदूर - फोटो : @Blissfulspirit

विस्तार

विज्ञापन

Labourer Emotional Viral Video In Hindi: पैसों की मजबूरी का दर्द वही समझ सकता है, जो दिन-रात मेहनत करने के बावजूद अपने और परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में असमर्थ हो। मजबूरी के ऐसे हालात इंसान को कई बार अपनी छोटी-छोटी जरूरतों से भी समझौता करने पर मजबूर कर देते हैं। एक मजदूर जो दिनभर मेहनत करके कमाता है, उसे तो अच्छे से भोजन करना चाहिए। लेकिन मजबूरी ऐसी रही कि वह पानी में बिस्कुट डुबोकर खा रहा था। 


Viral Video: नोएडा में महंगे फ्लैट की खुली पोल? अचानक गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर के हाथ में बिस्कुट का पैकेट है। वह नलके से पानी लेकर बिस्कुट को उसमें भिगोता है और फिर खाता है। शायद वह बिस्कुट को थोड़ा नरम करने के लिए ऐसा कर रहा है। इस दौरान उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी नजर आती है। साधारण सा दिखने वाला यह दृश्य आर्थिक मजबूरी और सीमित साधनों के बीच जिंदगी गुजार रहे मजदूरों की स्थिति को बयां करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Blissfulspirit🌿 (@blissful_spirit_om)


पानी में भिगोकर बिस्कुट खाते मजदूर के इस वीडियो को  इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- बिस्कुट का एक पैकेट और पानी की एक बोतल, हममें से कई लोगों के लिए यह एक हल्का नाश्ता है। किसी और के लिए, काम पर वापस जाने से पहले खाने के लिए उनके पास शायद इतना ही समय या पैसा हो। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इतनी मेहनत कोई सिर्फ अपने परिवार के लिए कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- पिता धरती पर भगवान का रूप है। 

Viral Video: जलमग्न सड़क पर दिखी इंसानियत की मिसाल, बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आया बाइकर

Viral Video: मजबूरी इंसान से क्या नहीं कराती, शादी में ट्रंपेट बजाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

हमें इस वीडियो के पीछे की असली कहानी नहीं पता, लेकिन यह हमें उस वास्तविकता की याद दिलाता है जिसका सामना अनगिनत मजदूर हर दिन करते हैं। कुछ माता-पिता और मजदूर सूर्योदय से पहले घर से निकल जाते हैं और सूर्यास्त के बाद लौटते हैं। वे अपनी भूख छुपाते हैं, अपना दर्द सहते हैं और काम करते रहते हैं ताकि उनके बच्चों को कभी भी उनके संघर्षों का बोझ न उठाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed