Viral Video: बेहोश समझ रहे तेंदुए ने अचानक मचा दी अफरा-तफरी, रेस्क्यू वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजनौर में लोहे के जाल में फंसा एक तेंदुआ रेस्क्यू के दौरान वन दरोगा पर झपट पड़ता है। बता दें कि वीडियो में तेंदुए के हमले के अलावा एक कुत्ते का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
विस्तार
Bijnor Leopard Rescue Viral Video: तेंदुआ एक अत्यंत फुर्तीला, चालाक और खतरनाक शिकारी होता है, जो अपने शिकार पर घात लगाकर हमला करने में माहिर होता है। आमतौर पर ये इंसानों से बचते हैं, लेकिन घायल होने पर आदमखोर बन सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर बिजनौर में हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोहे के जाल में फंसा एक तेंदुआ रेस्क्यू के दौरान वन दरोगा पर झपट पड़ता है। बता दें कि वीडियो में तेंदुए के हमले के अलावा एक कुत्ते का रिएक्शन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
Viral Video: फेवरेट कार्टून की आवाज सुनते ही गहरी नींद से उठ बैठी बच्ची, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
The Forest Department had trapped the leopard in a net, but during that time the leopard suddenly lunged at the forest guard, and the forest guard ran away😭
pic.twitter.com/9iZP1j0ecC— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 12, 2026
तेंदुआ पहले बेहोश सा लगता है। लेकिन अचानक वह लड़खड़ाते हुए उठ कर वहां खड़े वन विभाग कर्मचारी की तरफ दौड़ पड़ता है, जो गनीमत से लंबी छलांग लगाकर अपनी जान बचाते नजर आते हैं। इसी बीच वहां मौजूद एक कुत्ता भी हीरो बनने के लिए तेंदुए की तरफ बढ़ता है। लेकिन जैसे ही वह देखता है कि इंसान भाग रहे हैं, तो वह भी दुम दबाकर उल्टे पैर भाग निकलता है।
वन विभाग के मुताबिक, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) कर काबू में किया गया। बता दें कि तेंदुए को दो दिन निगरानी में रखा जाएगा। शिकंजे में फंसने के कारण उसके शरीर और पंजों पर जगह-जगह चोट के निशान थे, जिनका इलाज किया गया जाएगा।
Viral: शादी में सिगरेट-गुटखे से हुआ मेहमानों का स्वागत, लोग बोले- फ्री में ये मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं
वन विभाग ने सख्त लहजे में ग्रामीणों से कहा है कि, खेतों में जंगली जानवरों के लिए फंदे या शिकंजे लगाना अपराध है। अगर भविष्य में ऐसा पाया गया, तो खेत मालिक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होगा।तेंदुए रेस्क्यू के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) @gharkekalesh पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, दरोगा जी ने क्या लंबी छलांग लगाई है, जान बची तो लाखों पाए। दूसरे यूजर ने कहा, डोगेश भाई कंफ्यूज हैं कि हिम्मत दिखाएं या भाग जाएं।