सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl woke up immediately deep sleep after hearing the sound of her favorite cartoon video goes viral

Viral Video: फेवरेट कार्टून की आवाज सुनते ही गहरी नींद से उठ बैठी बच्ची, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 12 Feb 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: एक छोटी सी बच्ची गहरी नींद में सोती हुई नजर आती है, लेकिन टीवी पर जैसे ही उसका फेवरेट कार्टून चलना शुरू होता है वो झट से उठकर बैठ जाती है और नाचने लगती है। 

Girl woke up immediately deep sleep after hearing the sound of her favorite cartoon video goes viral
फेवरेट कार्टून चलते ही झट से उठ कर नाचने लगी बच्ची - फोटो : @sciencegirl
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Kids Viral Video: छोटे बच्चे बहुत प्यारे और मासूम होते हैं, वे अनजाने में अपनी प्यारी हरकतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर गहरी नींद में सोती एक छोटी बच्ची का बड़ा ही क्यूट और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने फेवरेट कार्टून की आवाज सुनकर तुरंत नींद से जागती नजर आती है। दरअसल उसके पैरेंट्स उसे काफी समय से उठा रहे थे, लेकिन वो उठ ही नहीं रही थी, ऐसे में उन्होंने उसे उठाने के लिए ये ट्रिक अपनाई। 

Viral: शादी में सिगरेट-गुटखे से हुआ मेहमानों का स्वागत, लोग बोले- फ्री में ये मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चे भी आजकल मोबाइल और टीवी में कार्टून देखने के लिए दीवाने हुए जा रहे हैं। बिना कार्टून देखे वे न तो खाना खाते हैं और न ही सोते हैं। यहां तक की उन्हें नींद से उठाने के लिए भी कार्टून ही चलाना पड़ता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां एक छोटी सी बच्ची आराम से बिस्तर पर कंबल ओढ़े सोती नजर आती है। वो इतनी गहरी नींद में थी कि किसी के भी उठाने से नहीं उठ रही थी। ऐसे में उसके मम्मी-पापा ने उसे उठाने के लिए एक मजेदार तरकीब अपनाई और टीवी पर बच्ची का फेवरेट कार्टून चला दिया। फिर क्या था, जैसे ही कार्टून की आवाज बच्ची के कानों में गूंजी, वो झट से उठकर बैठ गई और बिना देर किए गाने की धुन पर नाचना शुरू कर दिया। 


 

क्यूट बच्ची के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके कैप्शन में लिखा है, गहरी नींद में सो रही बच्ची अपने पसंदीदा गाने से तुरंत जाग जाती है। वीडियो को अबतक 1 लाख 92 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।   

Viral Video: दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींच फरार हुई लड़की, CCTV फुटेज में कैद हुई शातिर चोरनी की करतूत

वीडियो को देख लोग कई मजेदार कमेंट्स कर बच्ची पर प्यार बरसा रहे हैं तो वहीं कुछ तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह सच में बहुत प्यारा है, कोई भी चीज आपको उससे ज्यादा जल्दी नहीं जगाती, जिससे आप प्यार करते हैं। तो वहीं दुसरे यूजर ने कहा, यह बहुत बुरा है, पता नहीं माता-पिता इसे इतने हल्के में क्यों ले रहे हैं यह नॉर्मल नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed