फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Business Plan Turns Into Historic Discovery as 200 Civil War Cannonballs Emerge

Viral: बिजनेस के लिए साफ करवा रहा था जमीन, तभी खुल गया 160 साल पुराना राज, मिट्टी से निकली...

Mon, 03 Aug 2026 10:03 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

Viral Post: अमेरिका के मिसिसिपी में एक व्यक्ति अपनी जमीन पर बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहा था। सफाई के दौरान मिट्टी से एक पुराना तोप का गोला मिला। मेटल डिटेक्टर से जांच कराई गई तो 160 साल पुराने अमेरिकी गृहयुद्ध के 200 से ज्यादा तोप के गोले और हथियार बरामद हुए। अब इन्हें संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Business Plan Turns Into Historic Discovery as 200 Civil War Cannonballs Emerge
जमीन में दबने की वजह से हुआ ऐसा - फोटो : AI

विस्तार

कई बार इंसान भविष्य की योजना बनाता है, लेकिन किस्मत उसे अतीत से मिला देती है। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में रहने वाले हेरोल्ड नाइट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह अपनी जमीन को व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार कर रहे थे, लेकिन खुदाई के दौरान जो मिला, उसने न सिर्फ उन्हें बल्कि इतिहास के जानकारों को भी हैरान कर दिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार बूनविले में रहने वाले हेरोल्ड नाइट हाईवे 45 के पास स्थित अपनी जमीन पर बिजनेस डेवलपमेंट की तैयारी कर रहे थे। सफाई का काम चल रहा था कि तभी मिट्टी में दबा एक पुराना तोप का गोला दिखाई दिया। शुरुआत में यह एक नॉर्मल खोज लगी, लेकिन हेरोल्ड ने एहतियात के तौर पर मेटल डिटेक्टर से पूरी जमीन की जांच कराने का फैसला किया।
विज्ञापन


पुराने हथियार भी हुए बरामद
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जमीन अपने भीतर छिपे इतिहास की परतें खोलने लगी। जांच के दौरान वहां से एक-दो नहीं, बल्कि 200 से ज्यादा तोप के गोले और पुराने हथियार बरामद हुए। माना जा रहा है कि ये सभी करीब 160 साल पुराने हैं और 1862 के अमेरिकी गृहयुद्ध के समय के हैं। हेरोल्ड ने स्थानीय मीडिया आउटलेट से बातचीत में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में गोला-बारूद मिलने की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन में दबने की वजह से हुआ ऐसा
बूनविले के जिम लैम्ब ने बताया कि बरामद हथियारों में ग्रेपशॉट, कैनिस्टर शॉट और केस शॉट जैसे अलग-अलग तरह के तोप के गोले शामिल हैं। उनके मुताबिक यह इलाका दो अहम ऐतिहासिक लड़ाइयों, बैटल ऑफ ब्लैकलैंड और बैटल ऑफ बूनविले के बीच स्थित है। इन युद्धों के दौरान बड़े पैमाने पर गोलाबारी हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि उसी समय यह गोला-बारूद जमीन के नीचे दब गया होगा और फिर दशकों तक वहीं छिपा रहा।


सावधानी से किया जा रहा है साफ
अब इन सभी तोप के गोलों को सावधानी से साफ किया जा रहा है ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। जल्द ही इन्हें बूनविले के रेल्स एंड ट्रेल्स म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा। इस अनोखी खोज के बाद जिस जमीन पर नया कारोबार शुरू होने वाला था, वह अब इतिहास की एक दिलचस्प कहानी का हिस्सा बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed