{"_id":"6a70292be815c6a5cd0654dc","slug":"human-lifespan-limit-russian-study-reveals-why-living-beyond-194-years-may-be-impossible-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: क्या इंसान कभी 200 साल जी पाएगा? रूसी वैज्ञानिकों की रिसर्च ने बता दी उम्र की आखिरी सीमा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: क्या इंसान कभी 200 साल जी पाएगा? रूसी वैज्ञानिकों की रिसर्च ने बता दी उम्र की आखिरी सीमा
Mon, 03 Aug 2026 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:08 AM IST
सार
Zara Hatke: नई रिसर्च की मानें तो भले ही भविष्य में कैंसर और दिल की बीमारी जैसी सभी गंभीर बीमारियों का इलाज मिल जाए फिर भी इंसान की उम्र की एक प्राकृतिक सीमा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर के कुछ ऐसे सेल होते हैं जो दोबारा नहीं बनते और यही इंसानी जीवन की ज्यादा उम्र तय करते हैं।
विज्ञापन
कितने साल तक जीवित रह सकता है इंसान?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में वैज्ञानिक लंबे समय से इंसान की उम्र बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। नई-नई दवाएं, एंटी-एजिंग तकनीक और आधुनिक चिकित्सा ने जीवन को पहले से लंबा जरूर बनाया है, लेकिन क्या कोई इंसान कभी 200 साल तक जीवित रह सकता है? रूस के वैज्ञानिकों की एक नई रिसर्च इस सवाल का जवाब नहीं की ओर इशारा करती है। तो आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने क्या बताया है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
स्कोलकोवो इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने एक गणितीय मॉडल तैयार किया है, जिसमें इंसानी उम्र की ज्यादा सीमा का अनुमान लगाया गया। अध्ययन की मानें तो अगर भविष्य में कैंसर, हृदय रोग और दूसरी जानलेवा बीमारियों का पूरी तरह इलाज भी मिल जाए तब भी इंसान की उम्र लगभग 156 साल के आसपास ही रह सकती है। बेहद अलग परिस्थितियों में कोई व्यक्ति 194 साल तक जीवित रह सकता है, लेकिन इसके आगे जाना फिलहाल संभव नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन
आखिर क्या है इसकी सबसे बड़ी वजह?
वैज्ञानिकों की मानें तो इसकी सबसे अहम वजह शरीर में समय के साथ होने वाले सोमेटिक म्यूटेशन हैं। ये डीएनए में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव होते हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ लगातार जमा होते रहते हैं। धीरे-धीरे इनका असर शरीर के जरूरी अंगों के काम करने की क्षमता पर पड़ने लगता है।
विज्ञापन
दिमाग और दिल के सेल क्यों बनते हैं सबसे बड़ी चुनौती?
हमारे शरीर के कई हिस्सों, जैसे त्वचा और लिवर के सेल, समय-समय पर नए बनते रहते हैं। इससे वे काफी हद तक खुद की मरम्मत कर लेते हैं। लेकिन दिमाग के न्यूरॉन्स और दिल की मांसपेशियों के सेल एक बार बनने के बाद दोबारा विभाजित नहीं होते। यही कारण है कि इनमें होने वाला नुकसान समय के साथ बढ़ता जाता है।
आगे किस दिशा में होगी रिसर्च?
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह स्टडी एंटी-एजिंग रिसर्च के लिए नई दिशा दिखा सकता है। उनका कहना है कि केवल बीमारियों का इलाज खोज लेना काफी नहीं होगा। भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती दिमाग और दिल के उन सेल्स को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखना होगी, जो खुद को दोबारा नहीं बना सकते। वैज्ञानिक आगे इस मॉडल में माइटोकॉन्ड्रिया की खराबी और टेलोमेयर के छोटे होने जैसे कारणों को भी शामिल कर इंसानी उम्र की सीमा को और बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। तो ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कोई भी इंसान 200 साल के पार नहीं जीवित रह सकता है।