फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delivery Incident Woman Shares Disturbing Experience in a Viral post

Viral Post: ऑर्डर देने आया फिर घर में घुसने की करने लगा जिद, डिलीवरी पार्टनर ने फिर जो किया...

Mon, 03 Aug 2026 10:39 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

Viral: बेंगलुरु की एक महिला ने डिलीवरी पार्टनर पर पानी मांगने के बहाने घर में घुसने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने डिलीवरी पार्टनर का अकाउंट बंद कर कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
Delivery Incident Woman Shares Disturbing Experience in a Viral post
महिला के साथ डिलीवरी पार्टनर ने किया दुर्व्यवहार - फोटो : AI

विस्तार

ऑनलाइन ग्रॉसरी मंगाना आज लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन बेंगलुरु की एक महिला के साथ हुई एक घटना ने इस सुविधा से जुड़ी सुरक्षा पर फिर से चर्चा शुरू कर दी है। महिला का दावा है कि एक डिलीवरी पार्टनर सामान देने के बाद ऐसी हरकत करने लगा, जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगीं। उन्होंने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। तो आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
महिला ने एक वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना बताई। उनके मुताबिक डिलीवरी पार्टनर ने ऑर्डर देने के बाद उनसे पीने के लिए पानी मांगा। उन्हें लगा कि लगातार डिलीवरी करने और गर्म मौसम की वजह से उसे प्यास लगी होगी। इसी सोच के साथ उन्होंने उसे एक पूरी पानी की बोतल दे दी और कहा कि वह इसे अपने साथ ले जाए।समहिला का कहना है कि कुछ ही देर बाद डिलीवरी पार्टनर फिर लौट आया। उसने बताया कि बोतल का पानी खत्म हो गया है और उसे थोड़ा और पानी चाहिए। आरोप है कि इसी दौरान उसने बार-बार कुछ मिनटों के लिए घर के अंदर आने की अनुमति भी मांगी।
विज्ञापन


महिला के साथ डिलीवरी पार्टनर ने किया दुर्व्यवहार
महिला का कहना है कि यह व्यवहार उस नॉर्मल नहीं लगा। उन्होंने साफ शब्दों में मना कर दिया और दरवाजा बंद करने लगीं। लेकिन उनका आरोप है कि डिलीवरी पार्टनर लगातार घर के अंदर आने की जिद करता रहा। इतना ही नहीं जब उन्होंने गेट बंद करने की कोशिश की तो उसने कई बार डोरबेल बजाई और दरवाजे पर जोर-जोर से दस्तक दी। महिला ने बताया कि उस समय वह काफी घबरा गई थीं क्योंकि सामने वाला व्यक्ति लगातार अंदर आने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Y. (@thatamethystgirl)




कंपनी ने तुरंत लिया एक्शन
घटना के बाद महिला ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद डिलीवरी कंपनी ने उनसे संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी ली। महिला का कहना है कि कंपनी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। महिला का कहना है कि संबंधित डिलीवरी पार्टनर का अकाउंट बंद कर दिया। साथ ही कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में वह व्यक्ति उनके घर या आसपास किसी भी डिलीवरी के लिए न भेजा जाए। महिला के अनुसार कंपनी ने इस संबंध में उन्हें लिखित रूप से भी जानकारी दी।


लिखित माफीनामा भेजा गया
उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक लिखित माफीनामा भेजा गया, जिसमें घटना पर खेद जताया गया था। इतना ही नहीं कंपनी ने संबंधित डिलीवरी पार्टनर का इस्तीफा भी उन्हें उपलब्ध कराया। महिला के मुताबिक कंपनी ने स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में वह व्यक्ति उनके घर या आसपास दिखाई देता है तो कंपनी उनके साथ मिलकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार रखती है।

महिला ने की तारीफ
महिला ने अपने वीडियो में कंपनी की तुरंत कार्रवाई की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने न केवल उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना, बल्कि बिना देरी किए आवश्यक कदम भी उठाए। इसके अलावा माफी के तौर पर कंपनी ने उन्हें एक छोटा-सा उपहार भी भेजा। हालांकि इस पूरी घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं के दौरान कस्टमर की सुरक्षा और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed