{"_id":"6af59df1a870a704620e8169","slug":"chhath-puja-2026-calabash-price-bihar-250-per-kg-viral-video-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ से पहले बिहार की मंडी में आसमान पर कद्दू के दाम, बिक रहा 250 रुपये किलो, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
छठ से पहले बिहार की मंडी में आसमान पर कद्दू के दाम, बिक रहा 250 रुपये किलो, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 12 Nov 2026 04:37 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:37 PM IST
सार
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों की बीच ही सब्जी मंडियों में कद्दू की कीमतों में आग लग गई है। बिहार की एक मंडी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कद्दू की कीमत 250 रुपये किलो बताई जा रही है।
विज्ञापन
छठ से पहले बिहार की मंडी में आसमान पर कद्दू के दा
- फोटो : एक्स
विस्तार
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन पर्व शुरू होने से पहले ही सब्जी मंडियों में कद्दू की कीमतों ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर बिहार की एक मंडी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इन्फ्लुएंसर सब्जी विक्रेताओं से कद्दू की कीमत पूछता दिख रहा है। दुकानदार इसका भाव 250 रुपये किलो बताते हैं।
विज्ञापन
छठ से पहले क्यों महंगा हुआ कद्दू?
दरअसल, छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात के प्रसाद से होती है। इस दिन व्रती स्नान के बाद शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। परंपरा के अनुसार, नहाय-खाय पर चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। यही वजह है कि इस दिन कद्दू की मांग काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
बिहार में छठ की खास तैयारियों के बीच लगभग हर घर में कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। ऐसे में नहाय-खाय से एक-दो दिन पहले ही मंडियों में इसकी खरीदारी तेज हो जाती है। मांग बढ़ने की वजह से कद्दू के दाम भी अचानक उछाल मारने लगते हैं।
विज्ञापन
छठ महापर्व नजदीक आते ही बाजार में कद्दू के दाम आसमान छूने लगे हैं। https://t.co/UujfHcVkgh
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 12, 2026
प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बैठाकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
30 रुपये से सीधे 250 रुपये किलो पहुंचा भाव!
आम दिनों में बाजार में कद्दू 20 से 30 रुपये किलो तक आसानी से मिल जाता है। लेकिन छठ नजदीक आते ही इसकी कीमत 100 रुपये किलो के पार पहुंच जाती है। इस बार तो कुछ मंडियों में कद्दू 250 रुपये किलो तक बिकने का दावा किया जा रहा है।
सिर्फ 140 रुपये में पंखा बनेगा एयर प्यूरीफायर, छात्रों का अनोखा जुगाड़ हुआ वायरल, मिल चुका है ये अवॉर्ड
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी कद्दू की आसमान छूती कीमतों को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं। छठ के इस खास प्रसाद की मांग इतनी ज्यादा है कि पर्व से ठीक पहले कद्दू आम सब्जियों की तुलना में कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।