{"_id":"6af5a30875b8eeebb3015d36","slug":"viral-iranian-shopkeeper-went-striking-resemblance-to-benjamin-netanyahu-became-social-media-sensation-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेतन्याहू के हमशक्ल वाला ईरानी दुकानदार हुआ वायरल , लोग कह रहे ईरान का नेतन्याहू","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
नेतन्याहू के हमशक्ल वाला ईरानी दुकानदार हुआ वायरल , लोग कह रहे ईरान का नेतन्याहू
Thu, 12 Nov 2026 04:59 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:59 PM IST
सार
ईरान की राजधानी तेहरान का एक दुकानदार इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया है। इसकी वजह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से काफी मिलती-जुलती उसकी शक्ल है।
विज्ञापन
नेतन्याहू के हमशक्ल वाला ईरानी दुकानदार हुआ वायरल , लोग कह रहे ईरान का नेतन्याहू
- फोटो : एक्स
विस्तार
ईरान की राजधानी तेहरान का एक दुकानदार इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह है उसकी शक्ल, जो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से काफी मिलती-जुलती है। दुकानदार का करीब 9 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी दुकान पर तराजू के पीछे बैठा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग उसके चेहरे, हेयरस्टाइल और हाव-भाव की तुलना नेतन्याहू से कर रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स तेहरान में सूखे मेवे और मिठाइयों की दुकान चलाता है। ईरान और अरब देशों के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। कुछ लोग मजाक में उसे ईरान का नेतन्याहू कह रहे हैं, तो कई यूजर्स ने उसकी शक्ल को लेकर दिलचस्प कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
नेतन्याहू जैसी शक्ल बनी परेशानी, दुकान के बहिष्कार का दावा
तुर्की और अरब मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नेतन्याहू से मिलती-जुलती शक्ल की वजह से कुछ लोग दुकानदार की दुकान का बहिष्कार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट अभियान चलाए जाने और ग्राहकों के सामान खरीदना बंद करने की भी खबरें हैं। इन दावों के मुताबिक, इसका असर दुकानदार के कारोबार पर पड़ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उसे अपना लुक बदलने की सलाह दे रहे हैं। कोई उसे हेयरस्टाइल बदलने को कह रहा है, तो कोई दाढ़ी बढ़ाने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
छठ से पहले बिहार की मंडी में आसमान पर कद्दू के दाम, बिक रहा 250 रुपये किलो, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो की असलियत और दुकानदार की पहचान अब भी साफ नहीं
सोशल मीडिया पर यह दुकानदार चर्चा का विषय बना हुआ है। अरब मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वायरल वीडियो और तस्वीरें असली हैं और इन्हें एआई की मदद से तैयार नहीं किया गया है। हालांकि, अभी तक वीडियो का मूल स्रोत, इसे शूट किए जाने का समय और दुकानदार की वास्तविक पहचान स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो सकी है।
प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बैठाकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच इजरायल की राजनीति को लेकर भी बड़ा घटनाक्रम सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालिया चुनाव में किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिलने की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का मौका दिया है। आइजनकोट ने 67 सांसदों के समर्थन का दावा किया है। फिलहाल नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी है और नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने हुए हैं।