सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   china hotel rooms in thousand rupees vlogger shows amenitis video goes viral

Viral: चीन में सिर्फ 1100 रुपये में इतना शानदार होटल का रूम! देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 24 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन के होटल का रूम तेजी से वायरल हो रहा है। इसका किराया इतना कम है कि आपकी खुली रह जाएंगी। 

china hotel rooms in thousand rupees vlogger shows amenitis video goes viral
चीन में सिर्फ 1100 रुपये में इतना शानदार होटल का रूम! देखकर फटी रह जाएंगी आंखें - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन के होटल का वीडियो छाया हुआ है। बजट में मिलने वाले इस होटल की सुविधाएं देखकर लोग हैरान हैं। सबसे खास बात इस होटल का किराया है, जो सिर्फ 1100 रुपये है। इस वीडियो को एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने चीन के बड़े शहर चेंगदू में स्थित एक लोफ्ट रूम का टूर कराया है। लोफ्ट रूम में ऊंची छत और दो लेवल जैसा डिजाइन होता है। 



आमतौम पर इसमें नीचे बैठने, किचन या काम करने की जगह दी गई होती है, तो वहीं ऊपर वहीं सोने के लिए बेड बनाया जाता है। यह एक छोटे डुप्लेक्स की कमरे की तरह होता है। इसमें सीढ़ियों से ऊपर जाते हैं। लोफ्ट रूम की जगह बचाने के साथ-साथ मॉडर्न और स्टाइलिश लुक भी मिलता है। ट्रैवल व्लॉगर ने चेंगदू की तुलना अहमदाबाद से किया है और कहा कि यह शहर आकार और विकास के मामले में काफी बड़ा है। उनका होटल सिंटी सेंटर के पास स्थित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आगे कहते हैं कि चीन कैसे रह रहा है। सिर्फ 1100 रुपये में चीन आपको क्या-क्या दे सकता है, जरा ध्यान से देखिए। इसके बाद वह कमरे में मिलने वाली एक-एक सुविधाएं दिखाते हैं। होटल रूम में वॉशिंग मशीन, फ्रिज, इंडक्शन स्टोव, इलेक्ट्रिक केतली, तौलिए और कॉम्पैक्ट बाथरूम मिलती हैं। कमरे में सोफा सीटिंग एरिया है और एक टीवी भी थी। 
विज्ञापन
Trending Videos


View this post on Instagram

A post shared by Anant M (@onroadindian)




Weird News: तीसरे विश्व युद्ध के बाद कैसी दिखेगी दुनिया? 2050 से लौटकर आए शख्स ने बताई डरावनी कहानी!  

Weird News: तीसरे विश्व युद्ध के बाद कैसी दिखेगी दुनिया? 2050 से लौटकर आए शख्स ने बताई डरावनी कहानी! 

होटल के कमरे के डुप्लेक्स स्टाइल ऊपरी हिस्से ने सभी को सबसे ज्यादा आकर्षित किया है। जहां पर बेड और झूमर लगा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने चीने से दूसरे देशों से तुलना की है। लोगों का कहना है कि भारत में इतनी कीमत में इतनी ज्यादा सुविधाएं मिलना मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed