{"_id":"6a11971546f1f68575067db3","slug":"gujarat-langur-enters-census-training-classroom-viral-video-on-internet-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: जनगणना की ट्रेनिंग लेने पहुंचा लंगूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: जनगणना की ट्रेनिंग लेने पहुंचा लंगूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 23 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के डांग जिले में वघई कृषि विश्वविद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर जनगणना की ट्रेनिंग चल रही थी जिसमें अचानक एक लंगूर पहुंच गया।
जनगणना की ट्रेनिंग लेने पहुंचा लंगूर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के डांग जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर जनगणना ट्रेनिंग के दौरान एक अनोखा मेहमान अचानक क्लासरूम में पहुंच गया। इस मेहमान को देखकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, यह कोई इंसान नहीं, बल्कि एक लंगूर था। इसे वहां पर लोग प्यार से कपिराज कहते हैं।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला वघई कृषि विश्वविद्यालय का है। यहां शिक्षकों के लिए तीन दिन की जनगणना ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक एक लंगूर आराम से ट्रेनिंग हॉल में घुस गया। इस मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेनिंग के दौरान सभी शिक्षक ध्यान लगाकर बैठे हैं। इसी दौरान अचानक एक लंगूर कमरे में पहुंच जाता है, जिसे देखते ही कुछ शिक्षक घबरा जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग हंसने लगते हैं। लंगूर बिल्कुल शांत दिख रहा है और आराम से कमरे घूम रहा था। शिक्षक उसे देख रहे हैं, तो कुछ लोग इस पल को कैमरे में कैद करने लगे।
Trending Videos
गुजरात में जनगणना 2026 के सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक बंदर ने पहुंचकर पूरा माहौल मजेदार बना दिया 🐒 pic.twitter.com/XTn6TbnWL8
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) May 23, 2026
Viral: भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों ने खुद को ऐसे किया ठंडा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर भावुक हो रहे लोग
कमरे में लंगूर के पहुंचते ही कुछ देर के लिए ट्रेनिंग का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है और गंभीर माहौल में भी हंसी-मजाक शुरू हो जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि लंगूर भी जनगणना के लिए ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंचा है।
Airport: भारत के इस इकलौता एयरपोर्ट से मिलती है दुनिया के हर कोने के लिए फ्लाइट, नाम जानकर होगी हैरानी
बताया जा रहा है कि यह घटना 21 मई की है। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है और लिखा है कि करीब पांच मिनट तक लंगूर ट्रेनिंग हॉल में रहा और फिर चुपचाप बाहर निकलकर पास के जंगल में चला गया। सबसे अच्छी बात यह रही कि उसने किसी को कई नुकसान नहीं पहुंचाया।
सबसे अच्छी बात ये रही कि इस दौरान उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। अब इस वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सरकारी ट्रेनिंग के बीच लंगूर ने पहुंचकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।