सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   time traveller returns 2050 third world war destroyed eiffel tower Weird News

Weird News: तीसरे विश्व युद्ध के बाद कैसी दिखेगी दुनिया? 2050 से लौटकर आए शख्स ने बताई डरावनी कहानी!

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 24 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Weird News: सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने खुद को टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया है। उसका कहना है कि वह 2050 से लौटकर आया है। उसने तीसरे विश्व युद्ध के बाद की दुनिया देखी है। 

time traveller returns 2050 third world war destroyed eiffel tower Weird News
तीसरे विश्व युद्ध के बाद कैसी दिखेगी दुनिया? 2050 से लौटकर आए शख्स ने बताई डरावनी कहानी! - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Weird News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अजीबोगरीब और रहस्यमयी है। इसमें एक व्यक्ति खुद को टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया है। उसका कहना है कि वह साल 2050 से लौटकर आया है। उसका दावा है कि उसने तीसरे विश्व युद्ध के बाद मची तबाही देखी है। वीडियो में उसने दुनिया की ऐसी तस्वीर दिखाई है, जो बेहद डराने वाली है। 



वायरल वीडियो को एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इस अकाउंट पर इससे पहले कई रहस्यमयी और एआई से बने वीडियो शेयर किए जा चुके हैं। लेकिन इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में व्यक्ति ने दावा किया है कि भविष्य में पूरी तरह दुनिया बदल गई है और कई बड़े शहर वीरान हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़के खाली हैं और सुनसान

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो शुरू होते ही पेरिस का मशहूर एफिल टॉवर दिखाई देता है। स्वघोषित टाइम ट्रैवलर कहता है कि वह साल 2050 में पेरिस में मौजूद है। कैमरे में वह दिखाता है कि एक जंग लगा हुआ एफिल टॉवर मौजूद है और उसके आसपास कोई इंसान नजर नहीं आ रहा है। सड़कें खाली हैं और जगह-जगह टूटी फूटी हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos


Car Viral Video: जुगाड़ से दुनिया की अनोखी डबल डेकर कार, वीडियो देखकर घूम गया लोगों का दिमाग

वीडियो में वह बताया है कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है। अब यहां पर कोई नहीं है। इसके बाद व्यक्ति नोट्रे डेम कैथेड्रल दिखाता है, जो बेहद पुराना और टूटा हुआ नजर आता है। वीडियो में कहता है कि इमारतों पर बेलें उग आई हैं और शहर सुनसान हो चुका है। सड़कों पर घासें उग आई हैं। ऐसा लग रहा है कि माने कई वर्षों से यहां पर इंसान नहीं आया हो। 

Viral: जनगणना की ट्रेनिंग लेने पहुंचा लंगूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दिखा डरावना दृश्य

वीडियो में व्यक्ति दिखाता है कि किस तरह दुनिया अब पूरी तरह तबाह हो चुकी है। वीडियो में डरावना महौल बनाने के लिए धीमा और भयावह संगीत भी जोड़ दिया गया है। इसके बाद रूस के एक सैन्य एयरबेस को दिखाता है। यहां पर टूटे और गोलियों के निशान वाले विमान नजर आते हैं।  कथित टाइम ट्रैवलर ने दावा किया है कि तीसरे विश्व युद्ध के बाद एयरबेस पूरी तरह तबाह हो चुका है। कई जंग लगे विमान नजर आ रहे हैं और आसपास कोई गतिविधि नहीं है। वीडियो में सुनाई देता है कि दुनिया खाली हो चुकी है और सिर्फ हवा बची है। 

Viral News: जगली हाथियों के साथ भाग गईं सरकारी हथनियां, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि यह एआई तकनीक और एडिटिंग का कमाल है। वीडियो में नजर आने वाली कई चीजें एआई से बनी हुई लगती है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

डिसक्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। amarujala.com इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed