फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   crocodile kills boy ghaghara river bahraich tragic incident crocodile bites 12 year old boy in bahraich

Video: जबड़े में दबोचा और कई बार पटका, 12 साल के बच्चे को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sat, 18 Jul 2026 06:30 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 18 Jul 2026 06:30 PM IST
सार

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बच्चे को मगरमच्छ जिंदा निगल गया। धान की नर्सरी लगाने के बाद सरयू नदी में हाथ-मुंह धुल रहा था और झाड़ियों में घात लगाकर छिपा मगरमच्छ नदी में उसे खींच ले गया।

विज्ञापन
crocodile kills boy ghaghara river bahraich tragic incident crocodile bites 12 year old boy in bahraich
जबड़े में दबोचा और कई बार पटका, 12 साल के बच्चे को जिंदा निगल गया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बहराइट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस एक 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ अपने जबड़े में जकड़कर पटक रहा है। यह पूरा मामला 16 जुलाई गुरुवार का है। 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ जिंदा खा गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन


विजय राज सिंह के 12 साल के भतीजे सुनील नर्सरी लगाने के बाद सरयू नदी में हाथ-मुंह धुल रहा था और झाड़ियों में घात लगाकर छिपा मगरमच्छ नदी में उसे खींच ले गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बच्चे को मगरमच्छ उसके परिजनों के सामने ही खाता रहा। परिजन बेबस खड़े इस दर्दनाक मंजर को देखते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


विजय राज सिंह ने मीडिया से आंखों देखा पूरा हाल बताया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ आया और भतीजे को दबोच लिया। वह चीखने लगा। यह देखकर मैंने नदी में छलांग लगा दी। 7 से 8 मिनट तक भतीजे को खींचता रहा, लेकिन छुड़ा नहीं पाया। मगरमच्छ बच्चे को पानी के अंदर ले गया। 3-4 बार पानी में उछालकर पटका और मेरे सामने आधा शरीर खा गया। फिर हमने खोजबीन की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। करीब 3 घंटे बाद भतीजे का शव उतराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




Science News: पृथ्वी के बाहर मिल गया जीवन? नासा ने की चौंकाने वाली खोज, क्या नए ग्रह पर बसेंगे इंसान?

बच्चे को तीन से चार बार पटका और पानी के अंदर खींच ले गया

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया। कुछ देर बाद वह बच्चे को जबड़े में दबाकर पानी से बाहर आया। उसने बच्चे को कई बार पटकने के बाद फिर पानी के अंदर ले गया। ग्रामीणों ने बड़े-बड़े बांस के डंडों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। तब तक पुलिस, वन विभाग और NDRF की टीम भी पहुंच गई थी।


Viral: बच्चों ने इन चीजों से बनाया भगवान जगन्नाथ का रथ, बारिश में निकाली सुंदर यात्रा, मासूमियत ने जीता दिल

बच्चे का चबाता रहा और बेबस देखते रहे लोग

तिकुरी गांव निवासी सुनील सिंह के पिता बुधराज सिंह और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा विजयराज सिंह के पास तीन छोटे भाई बहनों के साथ रहता था। सुनील गांव के जूनियर विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। स्कूल से आने के बाद वह चाचा के साथ खेती किसानी के काम में हाथ बंटाता था। 

Viral Video: रॉन्ग साइड बाइक चला एम्बुलेंस को दिलाया रास्ता, इंसानियत की मिसाल बना शख्स, देंखे वीडियो

खेत में गया था धान की नर्सरी लगाने 

इसी के तहत बृहस्पतिवार को दोपहर में वह स्कूल से आने के बाद सरयू नदी के किनारे स्थित खेत में धान की नर्सरी लगवाने गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद जब सभी घर चलने को हुए तो हाथ पैर में कीचड़ लगा होने के कारण सुनील नदी के तट पर पहुंचकर धोने लगा। इसी दौरान नदी के किनारे झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने हमला कर उसे दबोच लिया और नदी में खींच ले गया। चाचा विजयराज ने शोर मचाते हुए भतीजे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ की पकड़ से उसे छुड़ा नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed