Viral Video: रॉन्ग साइड बाइक चला एम्बुलेंस को दिलाया रास्ता, इंसानियत की मिसाल बना शख्स, देंखे वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर जयपुर से एक बाइक सवार शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एंबुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए खुद ट्रैफिक रोक उसे अस्पताल तक पहुंचाया। वीडियो देख आप भी इस जांबाज शख्स को सैल्यूट करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jaipur Biker Stopped Traffic To Pass Ambulance Viral Video: ट्रैफिक जाम के दौरान कई बार सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे लोगों को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में अगर एम्बुलेंस जाम में फंस जाए तो मरीज तक को अस्पताल जल्दी पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर जयपुर से एक बाइक सवार शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है। शख्स ने एम्बुलेंस को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए न सिर्फ भारी ट्रैफिक का सामना किया बल्कि रॉन्ग साइड में बाइक चला अपनी जान तक खतरे में डाल दी।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाइक सवार शख्स अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी उसने देखा कि पीछे से एक एम्बुलेंस बहुत तेजी से आ रही है और भारी ट्रैफिक की वजह से फंसी हुई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए शख्स ने तुरंत अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई और अगले चौराहे पर पहुंच गया, जहां सिग्नल लाल होने ही वाला था कि बिना एक पल गंवाए उसने सामने से आ रहे ट्रैफिक को अपनी बाइक आड़ी करके रोक दिया, ताकि एम्बुलेंस बिना एक सेकंड गंवाए सुरक्षित निकल सके।
इतना ही नहीं, सफर के आखिरी हिस्से में जब एम्बुलेंस को लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता, तो शख्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए रॉन्ग साइड में बाइक चलाई और एम्बुलेंस को शॉर्टकट रास्ता दिलवाया। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- एक छोटा सा काम किसी की जान बचा सकता है। हमेशा एम्बुलेंस को रास्ता दें।
एम्बुलेंस को रास्ता देते शख्स के इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए वे मुश्किल वक्त में आपके जैसे फरिश्तों को भेजते हैं, भगवान आपका भला करे। दूसरे यूजर ने लिखा- रियल हीरो।
Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले
Viral Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर महिला कांस्टेबल ने निभाया अतिथि धर्म, देखें वीडियो