Video: बेटे की पढ़ाई के लिए जान पर खेल गया पिता, कंधे पर बैठाकर पार कराया उफनती नदी, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक पिता अपने बेटे को कंधे पर बैठाकर नदी पार करा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: बिहार के पश्चिमी चंपारण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर और भावुक कर दिया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक पिता अपने छोटे बेटे को कंधे पर बैठाकर उफनाई नदी को पार कर रहा है, ताकि उसका बच्चा समय पर स्कूल पहुंच सके। नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि जरा-सी चूक होने पर दोनों की जान खतरे में पड़ सकती थी। नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बिहार की गंडक, मसान, हरहा, कपन और भलुई जैसी पहाड़ी नदियों में बाढ़ आ गई है।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल में लगातार भारी बारिश की वजह से पश्चिमी चंपारण के दोन इलाके से होकर बहने वाली कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। प्रशासन की तरफ से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों सतर्क रहने और नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। हर साल मानसून के मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वायरल वीडियो को देखकर लोगों की परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़क से संपर्क टूटने और पुलों को अभाव में लोगों को नदियां पार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को खतरे में जान डालकर नदी पार करनी पड़ती है। वायरल वीडियो में यह तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।
बिहार के बगहा में बेटे की पढ़ाई न रुके, इसलिए एक पिता ने जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार की, तेज बहाव के बीच बेटे को कंधों पर बैठाकर पहुंचाया स्कूल pic.twitter.com/FEfFFZr3Gu
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) July 16, 2026
Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल
पिता ने बेटे की पढ़ाई न रुकने पाए, उसके अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने का फैसला किया। इस वीडियो में पिता के साहस और जिम्मेदारी की कहानी है। इसके साथ ही अधूरे पड़े विकास कार्यों पर भी सवाल खड़े कर रहा है। इसी कमी का खामियाजा हर साल बारिश में हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
Viral Video: महिला को घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से खंभा उखड़ते ही आ गई बाढ़, बाल-बाल बचा पालतू कुत्ता
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक शख्स ने लिखा है- बेटे के लिए बड़ा आसान होता है कह देना बाप ने किया क्या मेरे लिए। तो उसे ये वीडियो दिखा देना। कई लोगों ने बाप की जिम्मेदारियों को लेकर बातें की हैं।