फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pok protest 3 key leaders of jaac leading anti pakistan movement 2026

Pok Protest: पीओके आंदोलन के तीन बड़े चेहरे, जिन्होंने पाकिस्तान सरकार की उड़ा दी नींद

Wed, 15 Jul 2026 05:20 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 15 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

Pok Protest:  पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिजली दरों में भारी वृद्धि, महंगाई, नए-नए टैक्स और स्थानीय संसाधनों पर अपना हक जैसे मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन जारी है। लेकिन इन आंदोलन के तीन बड़े चेहरों की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
pok protest 3 key leaders of jaac leading anti pakistan movement 2026
पीओके आंदोलन के तीन बड़े चेहरे, जिन्होंने पाकिस्तान सरकार की उड़ा दी नींद - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

Pok Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन पाकिस्तान की सरकार और सेना घबरा गई है। अब इसे कुचलने की तैयारी में लगी हैं।  इस आंदोलन की कमान किसी एक नेता के हाथ में नहीं है। हालांकि,  जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के तीन चेहर ऐसे हैं जिनकी सबसे अधिक चर्चा है। इनमें शौकत नवाज मीर, सरदार अमन खान और सरदार उमर नजीर खान का नाम शामिल है। बिजली, महंगाई, टैक्स और स्थानीय अधिकारों को लेकर आंदोलन चल रहा है। इन नेताओं की भूमिका की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। 

विज्ञापन


मुजफ्फराबाद समेत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई इलाकों में बीते कुछ हफ्ते पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी है। बिजली दरों में भारी वृद्धि, महंगाई, नए-नए टैक्स और स्थानीय संसाधनों पर अपना हक जैसे मुद्दों को लेकर जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर लोगों का लगातार प्रदर्शन जारी है। आइन जानते हैं वो कौन लोग जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


शौकत नवाज मीर 

जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के सबसे प्रमुख और मुखर नेताओं में सबसे ऊपर शौकत नवाज मीर का नाम है। 2024 में चल रहे आंदोलन में उनकी लगातार सक्रिय भूमिका रही है। हाल ही में उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन और तीखा हो गया है। बिजली बिल, महंगाई और राजनीतिक अधिकारों को लेकर वे पाकिस्तान सरकार के खिलाफ खुलकर हमला करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सरदार अमन खान

सरदार अमन खान भी जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्होंने हाल के आंदोलन में समर्थकों से बड़े पैमाने पर सड़क पर आने की अपील की। उनके भाषण और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ आंदोलन को संगठित किया, बल्कि आम लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया। 


Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ

सरदार उमर नजीर खान 

सरदार उमर नजीर कमेटी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता हैं। वो संगठन की मांगों को मीडिया के सामने रखते हैं। सरकार से बातचीत करने में उनकी अहम भूमिका है। आंदोलन की रणनीति बनाने और विभिन्न समूहों के बीच समन्वय बनाकर रखने में वो लगातार सक्रिया भूमिका निभा रहे हैं। इन तीनों के अलावा भी कई नेता हैं, जो आंदोलन डटे हुए हैं। 

Monsoon El Nino: भारत में अगले तीन महीने कैसा रहेगा मौसम? अल-नीनो को लेकर यूरोपियन एजेंसी की डरावनी रिपोर्ट

स्थानीय पर्यवेक्षकों की तरफ से कहा गया है कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी की सामूहिक नेतृत्व सबसे बड़ी ताकत है। इसमें व्यापारी संगठन, ट्रांसपोर्ट यूनियन, वकील, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता सभी एक साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed