Viral Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर महिला कांस्टेबल ने निभाया अतिथि धर्म, देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर आगरा से यूपी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर कुछ ऐसा करती है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Up Police Female constable Help Argentina Foreign Woman: ताजमहल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, इसलिए हर साल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों से लाखों पर्यटक इसे देखने आगरा पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर आगरा से यूपी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर कुछ ऐसा करती है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
बता दें कि, कई विदेशी पर्यटक भारत आकर यहां के भारतीय पहनावे को अपनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान को पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ जब अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला भारतीय परिधान साड़ी पहनकर स्मारक देखने पहुंची थी, लेकिन साड़ी बांधने का अनुभव न होने की वजह से चलते-चलते उसकी साड़ी खुलने लगी। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल गुड्डी देवी की नजर विदेशी महिला पर पड़ी और उन्होंने बिना देर किए उसके पास जाकर साड़ी ठीक से संभालने में मदद की।
Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वीडियो में आप देख सकते है कि, महिला कांस्टेबल पूरे सम्मान और सहजता के साथ विदेशी पर्यटक की मदद कर रही हैं, ताकि वह बिना किसी परेशानी के ताजमहल का का भ्रमण कर सके। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आगरा : अर्जेंटीना से ताजमहल देखने आई विदेशी महिला की साड़ी खुल गई। साड़ी बांधनी नहीं आने की वजह से वह खुद को असहज महसूस करने लगी। UP पुलिस की कांस्टेबल गुड्डी देवी ने यह देखा। उन्होंने पास जाकर विदेशी महिला की साड़ी संभाली।@madanmohansoni pic.twitter.com/LE7j4uVTyG— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 14, 2026
आगरा के ताजमहल से महिला कांस्टेबल के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- अर्जेंटीना से ताजमहल देखने आई विदेशी महिला की साड़ी खुल गई। साड़ी बांधनी नहीं आने की वजह से वह खुद को असहज महसूस करने लगी। कांस्टेबल ने यह देखा विदेशी महिला की साड़ी संभाली।
Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल गुड्डी देवी की जमकर सराहना कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ऐसे छोटे-छोटे मानवीय व्यवहार ही भारत की मेहमाननवाजी और संस्कृति की असली पहचान हैं। वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि, पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना भी है।