फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman pole dancing at home pillar broke from the roof and a flood water from fire sprinklers viral video

Viral Video: महिला को घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से खंभा उखड़ते ही आ गई बाढ़, बाल-बाल बचा पालतू कुत्ता

Thu, 16 Jul 2026 02:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 16 Jul 2026 02:41 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर टेक्सास के ह्यूस्टन शहर से पोल डांस करती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पोल डांस के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है। जिसकी उसने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी। 

विज्ञापन
Woman pole dancing at home pillar broke from the roof and a flood water from fire sprinklers viral video
पोल डांस करते ही टूटा छत का खंभा - फोटो : @RT_com

विस्तार

Pole Dance Accident Video: पोल डांस एक ऐसी नृत्य शैली है, जिसमें एक मजबूत धातु के खंभे का सहारा लेकर विभिन्न डांस मूव्स, स्पिन, क्लाइंब और कलाबाजी जैसे शारीरिक करतब किए जाते हैं। आज यह दुनिया भर में फिटनेस और स्पोर्ट्स के रूप में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। वहीं कई लोग इसे शरीर को मजबूत बनाने, स्टैमिना बढ़ाने और फिट रहने के लिए भी सीखते हैं। सोशल मीडिया पर टेक्सास के ह्यूस्टन शहर से पोल डांस करती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पोल डांस के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है। जिसकी उसने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी। 

विज्ञापन


Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले

विज्ञापन


घटना टेक्सास के ह्यूस्टन शहर की है, जहां रहने वाली एक महिला अपने अपार्टमेंट में रोज की तरह पोल डांस की प्रैक्टिस कर रही थी। महिला जैसे ही पोल पर चढ़कर करतब दिखाने लगी, अचानक छत से बंधा भारी-भरकम पोल उखड़ कर सीधे छत पर लगे फायर स्प्रिंकलर से जा टकराता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्प्रिंकलर सिस्टम तुरंत चालू हो गया और उससे पानी का बेहद तेज प्रेशर वाला फव्वारा छूट पड़ा। देखते ही देखते पूरा कमरा पानी से भर गया और घर में 'बाढ़' जैसे हालात बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 


बता दें कि, उस वक्त कमरे में महिला के साथ उसका पालतू कुत्ता भी मौजूद था, जो पोल उखड़ने पर बाल-बाल बचता है। मगर अचानक हुई इस बौछार से वो और उनका कुत्ता पूरी तरह भीग जाते हैं। महिला ने बताया कि वह उस वक्त पूरी तरह सदमे में आ गई थीं और उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने बेजुबान कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकालने पर था। गनीमत रही कि वो अपने कुत्ते को लेकर फ्लैट से बाहर निकलने में कामयाब रहीं। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम को बुला कड़ी मशक्कत के बाद पानी के इस बहाव को रोका और अपार्टमेंट को और ज्यादा नुकसान होने से बचाया गया। 


पोल डांस करने के दौरान हादसे के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई लोग देख चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- घर में ऐसे भारी उपकरण लगाने से पहले उनकी मजबूती की जांच जरूर कर लेनी चाहिए, आज तो बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। दूसरे यूजर ने लिखा- पोल डांस करते-करते अचानक रेन डांस शुरू हो गया।


Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर महिला कांस्टेबल ने निभाया अतिथि धर्म, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed