Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले
Viral Video: सोशल मीडिया पर सास-बहू का एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बहू अपनी सास के घर लौटने की खुशी में शानदार डांस करती नजर आती है। जिसे देख सास भावुक हो उसे गले लगा लेती है। दोनों के बीच का यह प्यार भरा पल इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Daughter In Law Dance To Welcome Her Mother In Law: सास-बहू का रिश्ता एक बेहद खूबसूरत और खास रिश्ता होता है। जहां दोनों एक-दूसरे को सम्मान देने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी मिलकर निभाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सास-बहू के खूबसूरत रिश्ते से जुड़ा एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बहू अपनी सास के घर लौटने की खुशी में शानदार डांस करती नजर आती है। जिसे देख सास भावुक हो उसे गले लगा लेती है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर के लिविंग रूम में टीवी पर बॉलीवुड का मशहूर गाना'आपके आ जाने से' बज रहा होता है। जैसे ही सास घर के दरवाजे पर पहुंचती है, बहू इस गाने पर पूरे दिल से डांस कर रही होती है। जिसे देख सास के चेहरे पर हैरानी के साथ-साथ खुशी भी साफ दिखाई देती है। बहू अपना डांस जारी रखती है और सास मुस्कुराते हुए धीरे-धीरे अंदर आ जाती है। कुछ ही सेकंड बाद सास अपनी बहू को प्यार से गले लगा उसके माथे पर किस भी करती है। जिसके बाद वह खुद भी डांस में शामिल हो जाती हैं।
आमतौर पर जहां इंटरनेट पर सास-बहू की नोकझोंक वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, ऐसे में यह वीडियो लोगों के लिए एक ताजा और सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है। इसमें न सिर्फ एक बहू का अपनी सास के प्रति सम्मान दिखा, बल्कि सास का अपनी बहू के लिए प्यार भी साफ नजर आया। इसी वजह से लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि इस खास पल में न कोई दिखावा था और न ही कोई बड़ी तैयारी, सिर्फ प्यार, अपनापन और एक खूबसूरत डांस था।
Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ
Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सास-बहू का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक 1 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। बहू और सास की प्यारी बॉन्डिंग देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जो सास अपनी बहू को बेटी की तरह अपनाती हैं और पुराने सोच-समझ के तरीके बदलती हैं, वही परिवार को सच में खुशहाल बनाती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- उसके दो बेटे हैं और जब उसके बेटों की शादी होगी, तो वह भी अपनी बहुओं के साथ बिल्कुल ऐसा ही रिश्ता बनाना चाहेगी, हर बहू को ससुराल में अपनापन और सम्मान मिलना चाहिए।