फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dog acts fake limp to get food funny video goes viral on internet

Viral Video: खाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल

Fri, 17 Jul 2026 11:13 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 17 Jul 2026 11:13 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता खाने के लिए ऐसी एक्टिंग करता है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन
Dog acts fake limp to get food funny video goes viral on internet
खाने के लिए लंगड़े बने कुत्ते का वायरल वीडियो - फोटो : @Im_Angel_77

विस्तार

Dog Limps For Food Viral Video:  कुत्ता दुनिया के सबसे वफादार और बुद्धिमान पालतू जानवरों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता खाने के लिए ऐसी एक्टिंग करता है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कुत्ते ने खाना पाने की जो अनोखी तरकीब निकाली है, उसे देख यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि उसने जानबूझकर ऐसा होगा। 

विज्ञापन


Viral Video: महिला को घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से खंभा उखड़ते ही आ गई बाढ़, बाल-बाल बचा पालतू कुत्ता

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक कुत्ता लंगड़ा कर घिसटते हुए कुछ लोगों के पास पहुंचता है, जो एक टेबल पर बैठकर खाना खा रहे होते हैं। कुत्ते की ऐसी हालत देख वहां मौजूद एक व्यक्ति को उस पर दया आ जाती है और वह उसे खाने के लिए कुछ दे देता है। जैसे ही कुत्ते को खाने की चीज मिलती है, वह अचानक पूरी तरह सामान्य हो तुरंत अपने चारों पैरों पर आराम से खड़ा होकर तेजी से वहां से निकल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

कुत्तों के फनी वीडियो को इंटरनेट की जनता खूब प्यार देती है। इनकी हरकतें बिल्कुल नन्हे बच्चों की तरह ही होती है, जिन्हें देख हर कोई इनकी मासूमियत पर फिदा हो जाता है। अब इस वीडियो को ही देख लिजिए, ऐसा लगता है मानो उसने सिर्फ खाना पाने के लिए लंगड़ाने की एक्टिंग की हो। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो असली है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।


Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले


खाने के लिए एक्टिंग करते कुत्ते के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ये तो एक्टिंग ऑस्कर्स लेवल का है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। कुत्ते की चालाकी देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  एक नंबर का ड्रामेबाज निकला ये। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह डोगेश भाई, क्या परफॉर्मेंस दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed