{"_id":"6a5a25c12561ef1f210f3833","slug":"pm-modi-punjab-visit-pm-modi-in-jalndhar-railway-train-inaguration-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पीएम मोदी: आप-कांग्रेस पर जमकर बरसे, जालंधर से किया 5470 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पीएम मोदी: आप-कांग्रेस पर जमकर बरसे, जालंधर से किया 5470 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
Fri, 17 Jul 2026 06:23 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:23 PM IST
सार
पीएम मोदी ने जालंधर में अपने संबोधन के दौरान कहा पंजाब में बीजेपी की सरकार नहीं है फिर भी राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने संबोधन में आप और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब को विकास की विभिन्न सौगातें देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे में विधानसभा चुनाव की हुंकार भर दी है। शुक्रवार को जालंधर में मोदी ने पंजाब के लिए 5472 करोड़ की रेल व सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सियासी विरोधियों को निशाने पर लेते हुए चुनावी बिगुल बजा दिया है।
जालंधर कैंट स्टेशन का किया लोकार्पण
जालंधर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के बाद जालंधर कैंट स्टेशन का लोकार्पण किया। उसके बाद अमृतसर के छरहटा से वाराणसी तक संत रविदास जी के नाम से शुरू की गई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डेरा सचखंड बलां के प्रमुख संत निरंजन दास भी इसी ट्रेन में जालंधर से वाराणसी के लिए रवाना हुए। इसके अलावा मोदी ने दो सड़क परियोजनाओं को भी जनता के समर्पित किया। इसके बाद हरी पगड़ी पहन मोदी ने मंच पर आकर जहां खुद को पंजाब और पंजाबियत से जोड़ने की कोशिश की।
वहीं, सूबे की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए सियासी प्रतिद्वंद्वियों को आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा, पंजाब में आज क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। लोगों के साथ विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। कानून व्यवस्था बदहाल है, कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कुछ नहीं मालूम। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है। थाने तक सुरक्षित नहीं हैं। फिराैतियां मांगी जा रही हैं। थानों पर अटैक हो रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी ने कहा, यह सबसे दुखद दाैर है कि पंजाब का भविष्य बर्बाद हो रहा है। नशे के साैदागर खुलेआम घूम रहे हैं। युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। आज जो सत्ता में बैठे हैं, वे देश की राजनीति को बदलने का दावा करते थे मगर आज इनकी सच्चाई पूरा देश देख रहा है। कुछ नेताओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, विरोधी दल के एक नेता को दिल्ली में दोषी करार दिया गया। उस पर दंगे कराने और एक आईबी अफसर की हत्या का आरोप है मगर ये लोग अदालत पर सवाल उठाते हुए उसके फैसले पर मत और मजहब ढूंढ रहे हैं, क्योंकि यह इनके वोट बैंक का सवाल है। मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, गुजरात में भी इनके एक विधायक को सरकारी अधिकारी पर हमला करने व वसूली के आरोप में सात साल की सजा सुनाई गई। वसूली, उगाही, अवैध कब्जे, आप की राजनीति का ट्रेडमार्क बन चुके हैं।
तीखा सियासी हमला करते हुए पीएम ने कहा, सरकार ने एक नेता को स्वास्थ्य मंत्री बनाया मगर उसे घूसखोरी में बर्खास्त करना पड़ा। एक मंत्री पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। एक विधायक घूस लेते पकड़ा जा चुका है। सरकार में ऐसे बहुत कम लोग ही मिलेंगे, जिन पर कोई दाग न हो। प्रधानमंत्री ने कहा, जनता की सेवा साफ नीयत और ईमानदारी की भावना से होती है। पंजाब में जो सरकार है उसकी नीयत साफ नहीं है। उसकी पहचान कट्टर बेईमान पार्टी के रूप में बन चुकी है।

केंद्रीय बजट में लूट का आरोप
पीएम ने विभिन्न योजनाओं के तहत पंजाब के लिए जारी होने वाले केंद्रीय बजट में लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पंजाब की जनता के लिए केंद्र सरकार जो फंड भेजती है, उसे सही जगह खर्च न करके करके, बजट की लूट की जाती है। इस बजट से पंजाब के गांवों की सड़कें व मंडियां बनती मगर केंद्र से आने वाली फंड में लूट-घसूट हो गई। विकास के नाम पर कर्ज लिया जा रहा है, जिससे पंजाब की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है।
योजनाओं पर अपने नाम का स्टीकर
मोदी ने विरोधियों पर घेराबंदी को और कसते हुए कहा, केंद्र सरकार की जो योजनाएं शुरू की गईं, उन पर पंजाब सरकार ने अपने नाम के स्टीकर लगा दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नाम बदल दिया गया। केंद्र की 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज के लिए आयुष्मान योजना के साथ ही यही खेल कर दिया गया। महिलाओं को ठगा गया। सरकार बनने के बाद चुपचाप बैठ गए। योजना उसी वक्त शुरू की गई होती तो अब तक महिलाओं के खाते में 50 हजार से ज्यादा राशि पहुंच जाती।
डबल इंजन सरकार पर जोर
प्रधानमंत्री ने पंजाब की खुशहाली के लिए डबल इंजन सरकार को बहुत जरूरी बताया। उन्होंने कहा, यहां किसानों और जवानों में बहुत क्षमता है। दिल्ली और हरियाणा में डबल इंजन की सरकार में कैसे विकास हो रहा है, ये सबके सामने हैं। हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी मिलती है मगर पंजाब में केवल दो फसलों पर। किसानों को यहां धोखा ही मिल रहा है। कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए दिया जाता है मगर पंजाब में जो मिल रहा है, उसकी भी कोई गारंटी नहीं है। हकों की लड़ाई के लिए कर्मचारी सड़कों पर हैं। इन सभी समस्याओं का हल डबल इंजन सरकार में ही संभव हो पाएगा।

कांग्रेस-शिअद पर भी बरसे
प्रधानमंत्री कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर भी बरसे। मोदी ने कहा पंजाब कांग्रेस में इस वक्त कुर्सी की जंग चल रही है। उनका रोना-धोना इसलिए है कि कुर्सी किसके पास रहेगी। सब अपना हित साधने में लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल भी अपने स्वार्थों को साधने में उलझी पड़ी है। उन्हें भी लोगों की परवाह नहीं है।
भाजपा ही पंजाब में असली बदलाव ला सकती है।