फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi in Chandigarh Live: पीएम मोदी के दाैरे को सिटी तैयार, 6600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे साैगात

Fri, 17 Jul 2026 12:13 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Jul 2026 12:13 PM IST
खास बातें

PM Modi Chandigarh Visit Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर पेक परिसर में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, स्वास्थ्य और आवास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे पंजाब रवाना होंगे। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi Punjab Chandigarh Visit Live Launched Major Development Projects Security Tightened All update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दाैरे के लिए चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:12 PM, 17-Jul-2026

1200 से अधिक पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात

शहर में 1,200 से अधिक पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए हैं जबकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।

 
11:47 AM, 17-Jul-2026

पीयू कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन टला 

पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में बने 117 करोड़ के नए कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन फिलहाल टल गया है। पहले इसकी संभावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की थी लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफाई, लाइटिंग, फर्नीचर और सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। उत्तर भारत के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटरों में शामिल इस भवन में 2,500 लोगों के बैठने की क्षमता और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
11:43 AM, 17-Jul-2026

कई रूटों पर स्कूल बसें नहीं चलेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर कई निजी स्कूलों ने अभिभावकों से बच्चों को स्वयं स्कूल लाने और ले जाने की अपील की है।

सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण नयागांव, पीजीआई, सेक्टर-11, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, खुड्डा अलीशेर और खुड्डा लाहौरा क्षेत्र में स्कूल बस सेवा प्रभावित रहेगी। स्कूलों ने अभिभावकों से समय पर बच्चों को स्कूल पहुंचाने और छुट्टी के बाद उन्हें लेने का अनुरोध किया है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 
11:24 AM, 17-Jul-2026

PM Modi in Chandigarh Live: पीएम मोदी के दाैरे को सिटी तैयार, 6600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे साैगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर है। पीएम की विजिट को लेकर ट्राइसिटी पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुरक्षा एजेंसियों ने सड़क, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल, गेस्ट हाउस और सीमावर्ती क्षेत्रों तक अभेद्य सुरक्षा घेरा बना दिया है। प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे जबकि मोहाली और कालका रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed