फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Central Market Row: Women Protest with Bowls, Slam BJP, Demand Meeting with President

Meerut: कटोरा लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, भाजपा पर जताया गुस्सा, आज मेरठ पहुंचा सीएम के सलाहकार मंडल

Fri, 17 Jul 2026 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट विवाद में महिलाओं ने हाथों में कटोरे लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नाराजगी जताई। तीन महीने से धरने पर बैठे व्यापारी और महिलाओं ने सपा विधायक अतुल प्रधान से मुलाकात की, जिन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है।

विज्ञापन
Meerut Central Market Row: Women Protest with Bowls, Slam BJP, Demand Meeting with President
मेरठ सेंट्रल मार्केट मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद क्षेत्र में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बना हुआ है। पिछले तीन महीनों से धरने पर बैठे व्यापारी और महिलाएं अब खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिलाओं ने हाथों में कटोरे लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया और सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि पहले कारोबार ठप हो गया और अब घरों पर भी संकट मंडरा रहा है। इसी बीच व्यापारी और महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान से मिला, जिन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर प्रभावित लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया है।  

विज्ञापन

तीन महीने पूरे, धरने पर छल का आरोप
सेक्टर-दो स्थित धरनास्थल पर महिलाओं के आंदोलन को तीन महीने पूरे हो गए। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र लंबे समय से सत्तारूढ़ दल का मजबूत समर्थन करता रहा है, लेकिन संकट की घड़ी में उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। धरनास्थल पर कई महिलाएं भावुक हो गईं, जबकि व्यापारियों की आंखें भी नम दिखाई दीं।

कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, सरकार से पूछे सवाल
दोपहर के समय महिलाओं ने हाथों में कटोरे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर भरोसा करते हुए उन्होंने दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को धरनास्थल तक नहीं आने दिया, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि उनके विश्वास के साथ छल हुआ है। महिलाओं ने कहा कि कारोबार पहले ही बंद हो चुके हैं और अब यदि घर भी टूटने की नौबत आ गई तो उनके परिवारों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में बच्चों और बुजुर्गों के साथ वे कहां जाएंगे और जीवन यापन कैसे करेंगे।
 

समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में जवाब देने की चेतावनी
धरने पर बैठे महिलाओं और व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले चुनावों में इसका जवाब दिया जाएगा। उनका आरोप है कि अब तक केवल आश्वासन मिले हैं, जबकि जमीनी स्तर पर किसी प्रकार की राहत नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति से समय मांगने का अनुरोध
बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी और महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान के आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और प्रभावित परिवारों की परेशानियों से अवगत कराया। विधायक ने हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सेंट्रल मार्केट क्षेत्र के व्यापारी और विशेष रूप से महिलाएं कई महीनों से आजीविका, रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

उन्होंने लिखा कि प्रभावित परिवार मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और न्याय तथा राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने राष्ट्रपति से प्रभावित लोगों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय देने का अनुरोध किया है।

शासन स्तर पर भी हलचल तेज
सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर शासन स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद और आवास आयुक्त बलकार सिंह मेरठ पहुंचे हैं। उनके अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed