फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Five lifts out of order at Supertech Sports City; 200 families in distress

Meerut: सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में पांच लिफ्ट बंद, 200 परिवार मुश्किल में, गर्मी में कैसे चढ़ें 14 मंजिल

Thu, 16 Jul 2026 11:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Jul 2026 11:45 PM IST
सार

मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी के तीन टावरों में लिफ्ट ठप हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घरों में फंस गए हैं। 14 मंजिल वाले टॉवर में नीचे-उतरना चढ़ना इस गर्मी में बेहद मुश्किल है। इसे लेकर कॉलोनीवासियों में रोष है। 

विज्ञापन
Meerut: Five lifts out of order at Supertech Sports City; 200 families in distress
कॉलोनी में तीन दिन पहले लिफ्ट बीच में अटकने से लोग फंस गए थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का संकट लगातार गहराता जा रहा है। कॉलोनी के तीन टावरों की पांच लिफ्ट खराब होने से करीब 200 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 14-14 मंजिल वाले टावरों में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों वाले परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई लोग मजबूरी में सीढ़ियों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। वहीं, तीन दिन तक पेयजल संकट झेलने के बाद बुधवार देर रात अंडरग्राउंड लाइन का फॉल्ट ठीक होने से जलापूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

 

कॉलोनी में कुल पांच टावर हैं, जिनमें लगभग 650 फ्लैट बने हैं। इनमें करीब 405 फ्लैटों में परिवार निवास करते हैं। निवासी नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क और बिजली बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बरसात के बाद बेसमेंट में हुए जलभराव से अब भी कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर ई-वन के सामने की सड़क कई स्थानों पर धंस गई है, जबकि बाउंड्री वॉल में भी दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पूर्व पुलिस निरीक्षक देवराज सिंह राठी और निवासी उमेश सक्सेना ने बताया कि टावर सी-वन की दो, टावर ई-वन की दो तथा टावर बी-फोर की एक लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी हैं। कॉलोनी के पांच टावरों में कुल नौ लिफ्ट हैं, जिनमें से पांच बंद हैं। इससे तीन टावरों में रहने वाले करीब 200 परिवारों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। 
 
विज्ञापन

उनका कहना है कि तीसरी-चौथी मंजिल तक रहने वाले लोग किसी तरह सीढ़ियों का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन पांचवीं से 14वीं मंजिल तक रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों के लिए सीढ़ियां चढ़ना-उतरना बेहद कठिन हो गया है। कई बुजुर्ग कई दिनों से फ्लैट से बाहर नहीं निकल पाए हैं। 
 

नौकरी पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोजाना कई मंजिल सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ रही हैं। गर्मी और उमस के बीच यह परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को पानी की बोतलें और कैंपर खरीदकर जरूरत पूरी करनी पड़ रही थी। 
 

बुधवार देर रात अंडरग्राउंड पाइपलाइन का फॉल्ट ठीक किए जाने के बाद सभी पांचों टावरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे कॉलोनीवासियों को बड़ी राहत मिली है। कॉलोनी के नए मेंटेनेंस मैनेजर अनुज पंवार ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाला है। पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है और खराब लिफ्टों की मरम्मत के लिए तकनीकी टीम लगा दी है। उनका कहना है कि चरणबद्ध तरीके से कॉलोनी की अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: पीएल शर्मा रोड पर कोचिंग सेंटर में मिला संचालिका का शव, पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed