{"_id":"6a591590ccdbc4705f0457b3","slug":"meerut-body-of-coaching-center-owner-found-on-pl-sharma-road-uproar-ensues-as-partner-is-accused-of-murder-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पीएल शर्मा रोड पर कोचिंग सेंटर में मिला संचालिका का शव, पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पीएल शर्मा रोड पर कोचिंग सेंटर में मिला संचालिका का शव, पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा
Thu, 16 Jul 2026 11:02 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:02 PM IST
सार
सराय बहलीम निवासी पूजा ने किनानगर निवासी कपिल के साथ पीएम शर्मा रोड पर कोचिंग सेंटर खोला था। यहां पूजा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कपिल का कहना था कि उसकी तबीयत खराब हुई। पुलिस ने कपिल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूजा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम कोचिंग सेंटर संचालिका पूजा (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के कोचिंग पार्टनर कपिल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी जनेश्वर ने लालकुर्ती पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूजा व किनानगर निवासी कपिल ने डेढ़ वर्ष पूर्व साझे में पीएल शर्मा रोड पर डिजिटल मार्केटिंग संबंधित कोचिंग सेंटर खोला था। लेकिन कुछ समय से कोचिंग सेंटर बंद चल रहा था। लगभग चार दिन पूर्व दोबारा कोचिंग सेंटर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम पूजा कोचिंग सेंटर पर पहुंची थी। पिता के अनुसार, सात बजे कपिल ने फोन कर परिजनों को बताया कि पूजा की हालत खराब हो गई है। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों को रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ही हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया। युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोप है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Saharanpur: कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर आया कोर्ट का फैसला, माना अवैध, 30 दिन में हटाने का आदेश
ये भी देखें...
Saharanpur: कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर आया कोर्ट का फैसला, माना अवैध, 30 दिन में हटाने का आदेश