{"_id":"6a5925067bcb9c9c1109ce58","slug":"shastrinagar-central-market-women-take-to-the-streets-with-bowls-in-hand-anger-erupts-against-the-bjp-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोलीं- जनप्रतिनिधियों ने दिया धोखा, देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोलीं- जनप्रतिनिधियों ने दिया धोखा, देंगे जवाब
Fri, 17 Jul 2026 12:08 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:08 AM IST
सार
Meerut News: सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट में 44 निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। साथ ही 1400 से ज्यादा निर्माण को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इसे लेकर शास्त्रीनगर के लोगों में रोष है। उन्होंने आगामी चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान से मिलीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के सेक्टर-2 और गोल मंदिर सेक्टर-3 व 4 क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनिश्चितता और भय का माहौल गहराता जा रहा है। पिछले तीन महीनों से धरने पर बैठी महिलाएं और व्यापारी अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने हाथों में कटोरे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा नेतृत्व के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उनका कहना है कि कारोबार पहले ही बंद हो चुके हैं और अब घरों पर संकट मंडरा रहा है। इसी बीच व्यापारी और महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल सपा विधायक अतुल प्रधान से उनके आवास पर मिला, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर प्रभावित लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सेक्टर-2 स्थित धरनास्थल पर महिलाओं के आंदोलन को पूरे तीन महीने पूरे हो गए। धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि यह पूरा इलाका भाजपा का मजबूत वोट बैंक रहा है लेकिन संकट की इस घड़ी में उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का आरोप है कि जब सांसद अरुण गोविल धरना समाप्त कराने पहुंचे थे, तब उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। धरनास्थल पर कई महिलाएं रो पड़ीं, जबकि व्यापारियों की आंखें भी नम दिखाई दीं।
सरकार से पूछे सवाल
दोपहर के समय महिलाओं ने हाथों में कटोरे लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा नेताओं के आश्वासन के चलते उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को धरनास्थल पर आने तक नहीं दिया लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि उनकी भावनाओं और विश्वास के साथ छल हुआ है। महिलाओं का कहना था कि उनका व्यापार पहले ही चौपट हो चुका है और अब घरों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। धरने पर मौजूद महिलाओं ने कहा, जब कारोबार बंद हो गया और अब घर भी टूटने की नौबत आ गई है तो हमारे परिवार कहां जाएंगे। आखिर हम अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ कैसे जीवन यापन करेंगे।

चुनाव में जवाब देने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा को आने वाले चुनावों में इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। महिलाओं और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ आश्वासन दिए लेकिन जमीनी स्तर पर कोई राहत नहीं मिली।

अतुल प्रधान से मिले व्यापारी और महिलाएं
बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी और महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी समस्याओं और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। सपा विधायक अतुल प्रधान ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर प्रभावित लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात का समय मांगा है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि सेंट्रल मार्केट क्षेत्र के व्यापारी और विशेष रूप से महिलाएं पिछले कई महीनों से आजीविका, रोजगार और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि प्रभावित परिवार मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तथा न्याय और राहत की उम्मीद राष्ट्रपति से लगाए बैठे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया है।
ये भी देखें...
Meerut: सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में पांच लिफ्ट बंद, 200 परिवार मुश्किल में, गर्मी में कैसे चढ़ें 14 मंजिल
ये भी देखें...
Meerut: सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में पांच लिफ्ट बंद, 200 परिवार मुश्किल में, गर्मी में कैसे चढ़ें 14 मंजिल