फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi West UP Visit: Development Projects Worth rs617 Crore, Tight Security Arrangements

CM Yogi Visit: मुख्यमंत्री के आज वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ दौरे, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Fri, 17 Jul 2026 10:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शामली और बिजनौर के दौरे पर रहेंगे। वह 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दोनों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi West UP Visit: Development Projects Worth rs617 Crore, Tight Security Arrangements
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शामली और बिजनौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे तथा करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शामली में 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जबकि बिजनौर में भी विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


शामली में 617.70 करोड़ की 90 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11:35 बजे ऊंचागांव स्थित पीएसी परिसर के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां वह नई पीएसी वाहिनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं में 263.98 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 353.72 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में पेयजल योजनाएं, प्रस्तावित कलक्ट्रेट भवन, सड़क चौड़ीकरण, राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, छात्रावास, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोलीं- जनप्रतिनिधियों ने दिया धोखा, देंगे जवाब

बिजनौर में भी जनसभा और विकास कार्यों का शुभारंभ
शामली कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बिजनौर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 2:25 बजे वर्धमान कॉलेज पहुंचकर बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यातायात रहेगा प्रभावित
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शामली और बिजनौर दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिजनौर में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

जनसभा को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

सड़क मरम्मत और सफाई अभियान तेज
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले दोनों जिलों में सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के संभावित मार्गों को विशेष रूप से संवारा गया है।

आज जिला कारागार में मुलाकात रहेगी बंद
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला कारागार बिजनौर में शुक्रवार को बंदियों से परिजनों और अधिवक्ताओं की मुलाकात स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित अगली तिथि पर ही मुलाकात के लिए आने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed