{"_id":"6a59394c7c3f3136ff004d28","slug":"according-to-the-survey-there-is-no-significant-change-in-the-sugarcane-area-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-185197-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्वे के अनुसार गन्ना क्षेत्रफल में नहीं कोई खास बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्वे के अनुसार गन्ना क्षेत्रफल में नहीं कोई खास बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। चीनी मिल की ओर से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 30 जून को पूरा हो गया है। सर्वे आंकड़ों के अनुसार धामपुर चीनी मिल गन्ना क्षेत्रफल में कोई खास बदलाव नहीं आया है। पिछले साल जैसी ही स्थिति बनी हुई है। पिछले साल धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में लगभग 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल थी। सर्वे के अनुसार इस बार भी लगभग इतना ही क्षेत्रफल है।
धामपुर चीनी मिल के अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार गन्ने की फसल पिछले साल की तुलना में अच्छी है। अभी तक कोई बीमारी या कीट आदि नहीं दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों बारिश के दौरान खादर क्षेत्र में गन्ने का कुछ क्षेत्रफल जलमग्न हो गया था। बारिश बंद होने और खेतों से पानी निकल जाने के बाद वहां पर भी कोई खास नुकसान नहीं है। जो गन्ना अधिक लंबा हो गया है। किसान उसकी बंधाई जरूर कर लें, क्योंकि बंधाई हो जाने के बाद वह आंधी-तूफान आने के कारण गन्ना गिरता नहीं है और पैदावार बढ़िया होती है।
20 जुलाई से चलेगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम : उन्होंने बताया कि चीनी मिल द्वारा सर्वे कार्य के संपन्न होने के बाद अब 20 जुलाई से लेकर 30 अगस्त तक गन्ना सर्वे का सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने किसानों से अपेक्षा की है कि इस दौरान वह अपना सट्टा ठीक तरह से देख लें। यदि कहीं कोई गड़बड़ी है तो आपत्ति दर्ज कराकर उसे तत्काल ठीक कर लें। उन्होंने यह भी बताया कि 30 सितंबर तक गन्ना समिति द्वारा नए गन्ना सदस्य बनाने का भी अभियान चल रहा है। जो किसान नए सदस्य बनना चाहते हैं, तो वह गन्ना समिति के जरिये प्रक्रिया को पूर्ण कर नए सदस्य बन सकते हैं।