CM Yogi Visit Live: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-'ये बांटने की राजनीति करते हैं', पढ़े-पूरा अपडेट
{"_id":"6a59bff5b79e2dfa870bf69d","slug":"cm-yogi-visit-live-updates-development-projects-in-shamli-public-rally-in-bijnor-minute-by-minute-updates-2026-07-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit Live: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-'ये बांटने की राजनीति करते हैं', पढ़े-पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 17 Jul 2026 11:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:09 AM IST
खास बातें
CM Yogi Visit Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले शामली और फिर बिजनौर के दौरे पर हैं। शामली में सीएम योगी ने 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जबकि बिजनौर में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें मिनट-टू-मिनट लाइव अपडेट-
विज्ञापन
सीएम योगी का आज शामली और बिजनौर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:10 PM, 17-Jul-2026
सीएम ने खींचा चुनावी खाका, जनता और जनप्रतिनिधियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए शामली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और जनप्रतिनिधियों की मेहनत से ही जिले की तस्वीर और तकदीर बदल रही है।विपक्ष पर फिर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में जनता की बजाय माफिया को संरक्षण मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और व्यापारियों के हित में बिना भेदभाव के काम कर रही है।
डबल इंजन सरकार ने विकास को बुलेट ट्रेन की रफ्तार दी
अपने संबोधन के समापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश के विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन और विकास के लिए जनता से लगातार सहयोग और आशीर्वाद की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने 'भारत माता की जय', 'जय हिंद' और 'जय-जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद सीएम योगी हेलीपैड से सीधे बिजनौर के लिए रवाना हो गए।
12:56 PM, 17-Jul-2026
एनसीआर में शामिल हुआ शामली, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शामली अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली क्षेत्र में होने वाले विकास का सीधा लाभ शामली को मिलेगा और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
प्रदेश का पहला निजी इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क बनेगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि शामली में उत्तर प्रदेश का पहला इंटीग्रेटेड प्राइवेट टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जाएगा। उनके अनुसार, इस परियोजना से करीब 8 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 617.70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें अमृत 2.0 के तहत पेयजल योजनाएं, महिला आईटीआई, नए विद्यालय, सड़क चौड़ीकरण, सीएनजी बायोगैस प्लांट, स्टडी सेंटर, सोलर परियोजनाएं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी योजनाएं शामिल हैं।

12:54 PM, 17-Jul-2026
सीएम योगी बोले- शामली में पीएसी बटालियन का वादा पूरा किया'
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैराना दौरे के दौरान किए गए पीएसी बटालियन के वादे को सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
भर्ती में अब नहीं चलता सिफारिश और भ्रष्टाचार'
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती अब पूरी पारदर्शिता से हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे, लेकिन अब शामली समेत पूरे प्रदेश के युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं।
धार्मिक आयोजनों का किया जिक्र, कांवड़ यात्रा पर कही यह बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन, व्यापारी और स्वयंसेवी संगठन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
कांवड़ियों से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान राम की मर्यादा, भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा और भगवान शिव की समरसता को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

12:45 PM, 17-Jul-2026
पहले चीनी मिलें बंद हुईं, अब प्रदेश में 122 मिलें संचालित: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के समय चीनी उद्योग संकट में था, लेकिन सरकार ने इसे पुनर्जीवित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं, जिससे किसानों और चीनी उद्योग दोनों को लाभ मिला है।
सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता दी, चीनी मिलों को मजबूत किया और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने विकास और किसान हितों को आगे बढ़ाने का काम किया।
अपराधियों के लिए यूपी में जेल या जहन्नुम ही जगह
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कैराना अपराध और पलायन के लिए चर्चा में रहता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उनके मुताबिक, आज अपराधियों में कानून का डर है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है।

डबल इंजन सरकार ने शामली के विकास को नई गति दी :मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर शामली के विकास को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के समन्वय से जिले में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में तेजी आई है।
'गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिल रहा'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों को गन्ने का 400 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य मिल रहा है और भुगतान की व्यवस्था भी पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य बन चुका है।

12:40 PM, 17-Jul-2026
सीएम बोले-बिजली के लिए तरसता था शामली, अब पश्चिमी यूपी का पावर हब'
सीएम योगी का आज शामली और बिजनौर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्ष पहले शामली में बिजली की भारी समस्या थी, लेकिन आज यहां स्थापित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र के कारण यह जिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जिले की तस्वीर बदलने का काम किया है।
10 साल पहले मेडिकल सुविधाएं नहीं थीं, कोरोना में इलाज का केंद्र बना शामली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक दशक पहले शामली में स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग नदारद थीं, लेकिन वर्ष 2017 के बाद स्थिति तेजी से बदली। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान शामली के अस्पतालों में न केवल जिले, बल्कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसे उन्होंने डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल का उदाहरण बताया।

12:37 PM, 17-Jul-2026
10 साल पहले शामली भय का पर्याय था, आज विकास का केंद्र बन रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय शामली की पहचान गन्ने की मिठास नहीं, बल्कि आतंक, पलायन और गुंडागर्दी से होने लगी थी। उन्होंने कहा कि कैराना और कांधला से पलायन हो रहा था, कानून-व्यवस्था चरमराई हुई थी, किसान, युवा और व्यापारी सभी परेशान थे, जबकि बहन-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं।अब एक्सप्रेसवे के त्रिवेणी संगम का केंद्र बनेगा शामली: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रयागराज त्रिवेणी संगम के लिए जाना जाता है, उसी तरह शामली अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के संगम का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। बेहतर आधारभूत संरचना और मजबूत कानून-व्यवस्था से आने वाले समय में शामली एनसीआर के सबसे समृद्ध जिलों में शामिल होगा।
12:29 PM, 17-Jul-2026
मुख्यमंत्री ने मंच से किया शामली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत 'वंदे मातरम्', 'भारत माता की जय' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ की। उन्होंने मंच पर मौजूद मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा-रालोद के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शामली, कैराना और थानाभवन की जनता का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शामली की धरती अपनी पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्वविख्यात है। उन्होंने कहा कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के धर्मयुद्ध पर जाने से पहले इसी क्षेत्र में विश्राम किया था। साथ ही उन्होंने 1857 की क्रांति में शामली और कैराना के योगदान को याद करते हुए कहा कि इस धरती ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया था।
सीएम ने किया कैराना घराने का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कैराना घराने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भूमि ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई पहचान दी और पंडित भीमसेन जोशी जैसे महान कलाकारों ने इसकी परंपरा को पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया। अंत में उन्होंने शामली की पावन धरती को नमन करते हुए सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन किया।

12:18 PM, 17-Jul-2026
सीएम का मंच से संबोधन शुरू
सीएम योगी आदित्यनाथ, शामली में
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी शामली में आयोजित विशाल कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, इससे पहले उन्होंने युवा रोजगार योजना के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके तुरंत बाद सीएम योगी ने जनता को संबोधित करना शुरू कर दिया।
12:05 PM, 17-Jul-2026
मुख्यमंत्री जनसभा में पहुंचे
सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीपैड से सीधे जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए। यहां वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर जनता को संबोधित करेंगे। सीएम के पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन