{"_id":"6a593a89a1c1d2f85506ac50","slug":"villagers-in-lisadh-village-panic-after-a-leopard-is-sighted-shamli-news-c-26-1-sal1002-169831-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लिसाढ़ गांव में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लिसाढ़ गांव में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत में ग्रामीण
Fri, 17 Jul 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
लिसाढ़ गांव में तेंदुआ की सूचना पर जमा लोग। ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लिसाढ़ गांव में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
ग्रामीणों का दावा है कि बृहस्पतिवार को खेत में काम के दौरान उन्हें तेंदुआ नजर आया। शोर मचाने पर वह गन्ने के खेतों में भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह दिन पहले भी गांव के एक युवक पर किसी जंगली जानवर के हमले की घटना हुई थी।
इसके बाद से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सघन निगरानी कर जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।
वन दरोगा सोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने मौके की जांच की, लेकिन अभी तक किसी तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।