फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CM Yogi Visit Live: शामली में सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला, बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, पढ़ें पूरा अपडेट

Fri, 17 Jul 2026 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jul 2026 01:30 PM IST
खास बातें

CM Yogi Visit Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले शामली और फिर बिजनौर के दौरे पर हैं। शामली में सीएम योगी ने 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जबकि बिजनौर में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें मिनट-टू-मिनट लाइव अपडेट-

विज्ञापन
CM Yogi Visit Live Updates: Development Projects in Shamli, Public Rally in Bijnor, Minute-by-Minute Updates
सीएम योगी का आज शामली और बिजनौर दौरा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:17 PM, 17-Jul-2026

गाजियाबाद: सीएम से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोका, जिला कांग्रेस ने जताया विरोध

पुलिस ने नजरबंद किए कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद दौरे के दौरान जनसमस्याओं को लेकर मिलने जा रहे जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस का आरोप है कि कई नेताओं को कार्यालय में रोकने के साथ-साथ कुछ को उनके आवास पर भी नजरबंद किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध दर्ज कराया और कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाने का संघर्ष जारी रखेगी।
02:11 PM, 17-Jul-2026

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी

बिजनौर में सीएम का जनसभा स्थल - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में कार्यक्रम के मंच से सपा और कांग्रेस पर सीएम योगी ने जमकर हमला बोला। इसके बाद वे बिजनौर के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर पहले उनका हेलीकॉप्टर ने हैलीपेड पर लैंड किया। इसके बाद सीएम सीधे जनसभा स्थल की ओर रवाना हुए। कुछ ही देर में सीएम योगा का मंच से संबोधन शुरू होगा।
विज्ञापन
02:00 PM, 17-Jul-2026

सीएम योगी ने वेस्ट यूपी के दौरे से पहले किया पोस्ट

सीएम योगी ने अपने वेस्ट यूपी दौरे से पहले एक्स पर पोस्ट किया- पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज विकास, जनकल्याण और जनविश्वास की नई ऊर्जा से आलोकित होगा। जनपद शामली, बिजनौर तथा गाजियाबाद के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में 2,452 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा।

इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, चाबियां, लैपटॉप, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे व नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। विकास और लोक-कल्याण की ये सौगातें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगी।

01:47 PM, 17-Jul-2026

किसान नेताओं ने उठाईं ये मांगें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने की योजना बना रहे किसान नेता को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री कैलाश लांबा ने कहा अस्पतालों की फार्मेसी की मनमानी चल रही है। स्कूलों के बच्चों के कोर्स बहुत महंगे हो गए हैं। ऐसे मुद्दो को लेकर हम अपनी मांग सीएम तक पहुंचाना चाहते हैं।

01:39 PM, 17-Jul-2026

सीएम के दौरे को लेकर बिजनौर में हाई अलर्ट, ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात

शामली के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बिजनौर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वर्धमान कॉलेज पहुंचकर बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए गाजियाबाद के मुरादनगर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बिजनौर में करीब 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा और वीवीआईपी रूट पर आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
01:30 PM, 17-Jul-2026

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से पहले किसान नेता कैलाश लांबा हाउस अरेस्ट

पुलिस ने रोके किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने की योजना बना रहे किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री कैलाश लांबा को पुलिस ने उनके आवास पर समर्थकों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया।

संगठन का कहना है कि वे अस्पतालों में कथित अनियमितताओं, निजी स्कूलों की फीस और अन्य जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उनके साथ संगठन के कई पदाधिकारी भी घर पर ही रोके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 17-Jul-2026

सीएम के संबोधन के लिए जुटे लोग

बिजनौर में सीएम का जनसभा स्थल - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर सीएम योगी के संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। सीएम के आने से पूर्व स्थानीय नेता मंच संभाले हुए हैं। हालांकि भीषण गर्मी और उमसे के बीच लोग जनसभा में पहुंचे और पांडाल में काफी संख्या में महिलाएं भी सीएम को सुनने के लिए पहुंची है। 
01:23 PM, 17-Jul-2026

बिजनौर के लिए रवाना हुए सीएम

सीएम योगी ने 'भारत माता की जय', 'जय हिंद' और 'जय-जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद सीएम योगी हेलीपैड से सीधे बिजनौर के लिए रवाना हो गए। बिजनौर में सीएम वर्धमान कॉलेज ग्राउंड में बने जनसभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 
01:10 PM, 17-Jul-2026

सीएम ने खींचा चुनावी खाका, जनता और जनप्रतिनिधियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए शामली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और जनप्रतिनिधियों की मेहनत से ही जिले की तस्वीर और तकदीर बदल रही है।

विपक्ष पर फिर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में जनता की बजाय माफिया को संरक्षण मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और व्यापारियों के हित में बिना भेदभाव के काम कर रही है।

डबल इंजन सरकार ने विकास को बुलेट ट्रेन की रफ्तार दी
अपने संबोधन के समापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश के विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन और विकास के लिए जनता से लगातार सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।
12:56 PM, 17-Jul-2026

एनसीआर में शामिल हुआ शामली, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शामली अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली क्षेत्र में होने वाले विकास का सीधा लाभ शामली को मिलेगा और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

प्रदेश का पहला निजी इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क बनेगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि शामली में उत्तर प्रदेश का पहला इंटीग्रेटेड प्राइवेट टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जाएगा। उनके अनुसार, इस परियोजना से करीब 8 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 617.70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें अमृत 2.0 के तहत पेयजल योजनाएं, महिला आईटीआई, नए विद्यालय, सड़क चौड़ीकरण, सीएनजी बायोगैस प्लांट, स्टडी सेंटर, सोलर परियोजनाएं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी योजनाएं शामिल हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed