{"_id":"6a59e8988a09add52e0a4e3f","slug":"incomplete-results-raise-questions-over-timely-start-of-new-academic-session-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विश्वविद्यालय का गजब हाल: आधे-अधूरे रिजल्ट, लटका नया सत्र, छात्र पूछ रहे-पढ़ाई कब होगी शुरू?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विश्वविद्यालय का गजब हाल: आधे-अधूरे रिजल्ट, लटका नया सत्र, छात्र पूछ रहे-पढ़ाई कब होगी शुरू?
Fri, 17 Jul 2026 02:02 PM IST
Dhirendra Singh
शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:02 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम अब तक अधूरे हैं, जिससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। नए सत्र और दीक्षांत समारोह से पहले सभी परिणाम घोषित होना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम कार्यप्रणाली छात्रों के लिए परेशानी भरी साबित हो रही है। पहले तो समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होते हैं। उसके बाद आधे-अधूरे परिणाम घोषित होने से छात्रों की दिक्कत और बढ़ जाती है। हालांकि दीक्षांत समारोह से पहले कई परीक्षा परिणाम घोषित करने का दावा विवि प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। बिना परीक्षा परिणाम के नए शिक्षा सत्र की गाड़ी कैसे पटरी पर आएगी।
बीएड-एमएड के साथ आवासीय संस्थान के कई पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। परीक्षा होने के बाद कछुआ गति से मूल्यांकन और उसके बाद अंक अपलोड करने की समस्या से दिक्कत बनी रहती है। विवि ने पिछले कुछ सप्ताह में आवासीय संस्थाओं के कुछ परीक्षाफल घोषित किए हैं, लेकिन उनमें भी कमी बनी हुई है। ऐसी ही स्थिति विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षाफल की बनी हुई है।
विवि का नया सत्र प्रारंभ होने जा रहा है लेकिन परीक्षाफल के कारण कक्षाएं संचालित होने में दिक्कत खड़ी हो रही है। दीक्षांत समारोह से पहले सभी परीक्षाफल घोषित न होने से मेडल सूची प्रभावित हो सकती है क्योंकि सभी छात्रों के अंक स्पष्ट होने पर सूची में नाम तय किया जाता है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओम प्रकाश का कहना है कि कई पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल तैयार हैं। इनको जल्द ही विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।