फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Administration Attaches Builder’s Noida Projects Worth 190 Crore

UP: नोएडा में गायत्री ओरा और एपेक्स प्रोजेक्ट कुर्क, फ्लैट खरीदारों ने की थी शिकायत; करोड़ों की संपत्ति जब्त

Fri, 17 Jul 2026 12:05 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 12:05 PM IST
सार

घर खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में आगरा प्रशासन ने गायत्री डेवलपवेल प्राइवेट लिमिटेड के नोएडा स्थित प्रोजेक्ट और दफ्तरों को कुर्क कर लिया। करीब 190 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति पर यह कार्रवाई बकाया वसूली के लिए की गई है।

विज्ञापन
Agra Administration Attaches Builder’s Noida Projects Worth 190 Crore
गायत्री डेवलपवेल प्रा.लि. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर खरीदारों से धोखाधड़ी में फंसे गायत्री डेवलपवेल प्रा.लि. के डायरेक्टर हरिओम दीक्षित के नोएडा में सेक्टर-एक स्थित गायत्री ओरा और एपेक्स प्रोजेक्ट बृहस्पतिवार को आगरा प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। बकाया नहीं चुकाने पर दोनों प्रोजेक्ट के दफ्तर सहित करीब 190 करोड़ रुपये मूल्य की 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Health News: उमस भरी गर्मी से हो रही बेचैनी, अधूरी नींद बढ़ा रही चिड़चिड़ापन; बचने के लिये करें ये आसान उपाय
विज्ञापन



सिविल लाइन, सूर्य नगर स्थित वैभव एग्जॉटिका निवासी हरिओम दीक्षित की फर्म गायत्री डेवलपवेल प्रा.लि. के विरुद्ध 11 से अधिक निवेशकों ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे प्रोजेक्ट के नाम पर भुगतान करा लिया लेकिन उन्हें संपत्तियां नहीं मिलीं। रेरा ने बिल्डर के खिलाफ करीब 4.08 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए जिलाधिकारी को आरसी जारी करने के आदेश दिए थे। बिल्डर पर दो आरसी का करीब 90 लाख रुपया फिलहाल बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की नई प्लानिंग, 20 गांवों पर फंसा पेंच, बिहार से आई EVM पर पड़ेंगे आगरा में वोट


डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर तहसील की राजस्व टीम नोएडा पहुंची। जहां सेक्टर-1 स्थित गायत्री ओरा, एपेक्स ओरा, गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रियलकॉन के बुकिंग दफ्तर सहित पूरे प्रोजेक्ट पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। नायब तहसीलदार अंशु कश्यप के नेतृत्व में राजस्व संग्रह प्रभारी सभाजीत सिंह, समद मिर्जा, अमीन मनोज दुबे, राजीव मित्तल, प्रवीण मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, रामप्रताप ने संयुक्त रूप से कुर्की की कार्रवाई पूर्ण कराई।

ये भी पढ़ें -  खतरे में जान: युवाओं की टूट रहीं हड्डियां, हर पांच में दो की मौत; सामने आई हादसों की मुख्य वजह


नायब तहसीलदार अंशु कश्यप ने बताया कि कुर्की के बाद भी यदि बिल्डर ने बकाया राशि नहीं चुकाई तो संपत्ति को नीलाम किया जाएगा। नीलामी से प्राप्त धनराशि से बकाया चुकाया जाएगा। कुर्क की संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य 190 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

ये भी पढ़ें -  UP: डीएसएस पिटाई कांड में बड़ा फैसला, चार निलंबित आरपीएफ कर्मियों की बदली गई तैनाती; बयान नहीं हो सके दर्ज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed