{"_id":"6a59b439148f8a348d043304","slug":"booth-rationalisation-for-2027-assembly-polls-final-list-on-july-18-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की नई प्लानिंग, 20 गांवों पर फंसा पेंच, बिहार से आई EVM पर पड़ेंगे आगरा में वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की नई प्लानिंग, 20 गांवों पर फंसा पेंच, बिहार से आई EVM पर पड़ेंगे आगरा में वोट
Fri, 17 Jul 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:18 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए आगरा में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए नियमों के तहत एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे और मतदान केंद्र घर से दो किलोमीटर के दायरे में होगा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अहम बैठक हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर जिले में मतदान केंद्रों (बूथों) के परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब एक बूथ पर अधिकतम 1,200 मतदाता ही वोट डाल सकेंगे, साथ ही बूथ की दूरी मतदाता के निवास से 2 किलोमीटर के दायरे में होगी। बूथों के रेशनालाइजेशन बाद मतदान केंद्रों की अंतिम सूची 18 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।
इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में अहम बैठक हुई। बैठक में सांसद, विधायकों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बूथों की ड्राफ्ट सूची पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का विभाजन कर नए बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की कच्ची सूची का प्रकाशन कर राजनीतिक दलों से 12 जुलाई तक लिखित आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। प्राप्त सुझाव, दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
मौके पर जाकर होगा आपत्तियों का निस्तारण
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए नए सुझावों और आवेदनों पर डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों (रिटर्निंग ऑफिसर) से कहा कि वे प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि 18 जुलाई को त्रुटिरहित अंतिम सूची जारी की जा सके।
विज्ञापन
ऐसे होगा भौतिक सत्यापन
नए मतदेय स्थल के लिए सही भवनों का चिह्नांकन।
मतदाता का निवास उनके संबंधित बूथ भवन के आसपास ही हो।
मतदेय स्थल भवन और उससे संबद्ध निर्वाचक नामावली का सटीक मिलान। ये रहे मौजूद बैठक में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक चौ. बाबूलाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, छोटेलाल वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा से महेश शर्मा, विजय भदौरिया, यशपाल राणा, आप के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सपा से समीर अब्बास और सीपीआई से रामनाथ शर्मा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बाह के 20 गांव पर फंसा पेंच
बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने 2 किमी के भीतर मतदेय स्थल न होने का मुद्दा उठाया। बाह विधानसभा क्षेत्र के करीब कई गांव का उदाहरण देते हुए दावा किया कि 20 से ज्यादा गांव में मतदेय स्थल नहीं है। ऐसे में उन गांवों के मतदाताओं को वोट डालने के लिए तीन से पांच किमी दूर जाना पड़ेगा। सांसद के सवाल पर डीएम मनीष बंसल ने सभी एसडीएम को फिर से गांवों के मतदेय स्थलों की रिपोर्ट बनाकर 24 घंटे में सौंपने के निर्देश दिए।
बिहार से आई ईवीएम पर पड़ेंगे आगरा में वोट
चुनावी कदमताल के बीच बिहार से ईवीएम और वीवीपैट की खेप आगरा पहुंच गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इन ईवीएम का उपयोग किया गया था। सील ईवीएम के आगरा पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को उन्हें देखने के लिए ले जाया गया।