{"_id":"6a59b091b3ad7c4b6703792a","slug":"shivangini-called-and-said-our-relationship-is-over-after-today-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को मारकर दी जान: 'आज के बाद हमारा रिश्ता खत्म', शिवांगिनी की आखिरी कॉल; इसलिए रिश्ते में आई कड़वाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को मारकर दी जान: 'आज के बाद हमारा रिश्ता खत्म', शिवांगिनी की आखिरी कॉल; इसलिए रिश्ते में आई कड़वाहट
शुजात आलम, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:05 AM IST
सार
बेरोजगारी के कारण रिश्तों में कड़वाहट आने पर शिवांगिनी ने निखिल से संबंध खत्म किए। बृहस्पतिवार को निखिल ने शिवांगिनी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हैलो आज से तुम्हारा हमारा रिश्ता खत्म, कुछ इसी अंदाज में बुधवार को शिवांगिनी ने निखिल को कॉल कर अपना रिश्ता खत्म होने की बात की थी। दरअसल पिछले कुछ माह से निखिल बेरोजगार था। इस बात पर दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ रही थी। शिवांगिनी रिश्ता खत्म करना चाहती थी।
2 of 11
शव को लेकर जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
...बहन को मैसेज कर बोला- यह उसका आखिरी मैसेज
मानसिक दबाव में चल रहा निखिल बृहस्पतिवार दोपहर में दिल्ली पहुंचा। यहां आने के बाद उसने शिवांगिनी को कॉल भी किया। इसके बाद वह पिस्टल लेकर घर पहुंचा। शिवांगिनी के घर पहुंचने से पहले निखिल ने अपनी बहन के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर लिखा कि यह उसका आखिरी मैसेज है, आज वह समस्या का समाधान कर देगा।
3 of 11
पुलिस टीम और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद निखिल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फ्लैट से एक पिस्टल, दो खोखे, शिवांगिनी और निखिल का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लिया है। इसकी मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस शिवांगिनी और निखिल के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीडीए में नौकरी करने में दोनों की दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शव को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोनों करीब छह माह से एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। इस बीच निखिल की नौकरी छूटी तो दोनों के बीच रिश्ते खराब हुए। शिवांगिनी निखिल पर नौकरी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस आशंका जता रही है कि रिलेशन खत्म करने की धमकी को शायद निखिल सह नहीं पाया और उसने पहले शिवांगिनी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की। बाद में अपनी कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों के आने पर पुलिस शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन
5 of 11
पुलिस टीम और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
दिल्ली के बुराड़ी स्थित कमालपुर इलाके में एक मकान के बंद कमरे में एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में ब्रेकअप के बाद हत्या और फिर आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।