{"_id":"6a59c15bd15ef32f5603bef7","slug":"anurag-kumar-appointed-new-delhi-police-commissioner-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police Commissioner: आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, सतीश गोलचा की लेंगे जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Police Commissioner: आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, सतीश गोलचा की लेंगे जगह
Fri, 17 Jul 2026 11:15 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा का स्थान लिया है, जिन्हें इस पद से हटा दिया गया। अनुराग कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं। यह नियुक्ति गृह मंत्रालय के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
अनुराग कुमार (आईपीएस, एजीएमयूटी:1994) दिल्ली के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। नए आयुक्त के कार्यभार संभालने पर सतीश गोलचा (आईपीएस, एजीएमयूटी:1992) को उपराज्यपाल दिल्ली को आगे की तैनाती के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सतीश गोलचा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं।