फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Process for MCD Standing Committee election begins; voting on the 27th.

Delhi NCR News: एमसीडी स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदान 27 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




नई दिल्ली। एमसीडी की सभी 12 वार्ड समितियों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब उसकी सबसे महत्वपूर्ण और सबसे अधिक अधिकार संपन्न स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम प्रशासन ने स्थायी समिति के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 21 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। मतदान 27 जुलाई को होगा।



एमसीडी की स्थायी समिति को सबसे प्रभावशाली समिति माना जाता है। वित्तीय मामलों, बड़े विकास कार्यों, ठेकों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेने में इसकी केंद्रीय भूमिका होती है। समिति में कुल 18 सदस्य होते हैं। वर्तमान में इनमें 12 सदस्य भाजपा और 6 सदस्य आम आदमी पार्टी के हैं। ऐसे में संख्या बल के आधार पर समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन




वर्तमान में स्थायी समिति की अध्यक्ष भाजपा की वरिष्ठ पार्षद सत्या शर्मा हैं। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि गत वर्ष निगम का फायदे का बजट पेश करना रही। एमसीडी के इतिहास में पहली बार लाभ वाला बजट पेश किया गया था, जिसे भाजपा ने अपनी वित्तीय प्रबंधन क्षमता का बड़ा उदाहरण बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थायी समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही भाजपा के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के 12 स्थायी समिति सदस्य इस प्रतिष्ठित पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार संभावित दावेदार संगठन और शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करने के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed